×

रक्षा बंधन स्पेशल : जानें इस दिन कौन सा रंग किस राशि के लिए होगा शुभ..

रक्षाबंधन का त्योहार देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें बहन भाई के कलाई रक्षा सूत्र(राखी) बांधती है और अपने सुरक्षा का वचन लेती हैं। राखी के दिन स्टाइलिश ड्रेस और रंग-बिरंगी राखी पुरुषों को निखारती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Aug 2020 4:42 PM GMT
रक्षा बंधन स्पेशल : जानें इस दिन कौन सा रंग किस राशि के लिए होगा शुभ..
X
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें बहन भाई के कलाई रक्षा सूत्र(राखी) बांधती है और अपने सुरक्षा का वचन लेती हैं। राखी के दिन स्टाइलिश ड्रेस और रंग-बिरंगी राखी पुरुषों को निखारती है। इस दिन अगर स्टाइल के अलावा शुभ रंग के हिसाब से राखी और ड्रेस पहनें तो और भी बढ़िया रहेगा। इसको लेकर ज्योतिषाचार्य की ओर से हर राशि के लोगों के लिए शुभ रंगों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें....रक्षाबंधन की थाली: सजाएं ये सारी चीजें, चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा प्यार

इनका मानना है कि ये कलर भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। भाई-बहन दोनों ही इस रंग को अपने जीवन में रक्षाबंधन के दिन शामिल कर सकते हैं। आईए जानते हैं आखिर रक्षाबंधन के लिए कौन सा रंग किस राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस साल रक्षाबंधन के लिए इन रंगों को प्रभावकारी बताया जा रहा है। इसको धारण करने से दिन अच्छा हो सकता है।

यह भी पढ़ें....सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर उठे सवाल, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

मेष राशि: लाल और पीला।

वृष राशि: लकी कलर सफेद और नीला।

मिथुन राशि: हरा और सफेद।

कर्क राशि: पीला, हरा और सफेद।

सिंह राशि: गुलाबी, हरा और पीला।

कन्या राशि: हरा, पीला और सफेद।

तुला राशि: सफेद, हरा और नीला।

वृश्चिक राशि: लाल, पीला, नीला, गहरा लाल या मैरून।

धनु राशि: हरा, लाल और पीला।

मकर राशि: सफेद, लाल और हल्का नीला या आसमानी।

कुम्भ राशि: सफेद, लाल और नीला।

मीन राशि: पीला, सफेद और हरा।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story