×

राशि के अनुसार नाग पंचमी पर करें मंत्र जाप, हर समस्या का होगा समाधान

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के पावन पर्व के रूप में जाना जाता हैं। नाग पंचमी का पर्व हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस पावन पर्व में महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। तथा सर्पों को दूध पिलाती हैं। इस साल नाग पंचमी 25 जुलाई यानी शनिवार को मनाई जाएगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 July 2020 2:49 AM GMT
राशि के अनुसार नाग पंचमी पर करें मंत्र जाप, हर समस्या का होगा समाधान
X
राशि के अनुसार मंत्र जाप

लखनऊ सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के पावन पर्व के रूप में जाना जाता हैं। नाग पंचमी का पर्व हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस पावन पर्व में महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। तथा सर्पों को दूध पिलाती हैं। इस साल नाग पंचमी 25 जुलाई यानी शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो तो भी नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन शुभ रहता हैं। नाग पंचमी के दिन इन मत्रों का जाप करने से आपके सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। राशिनुसार नाग मंत्रों के जाप से समस्त दोषों से मुक्ति मिलेगा। तो जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

यह पढ़ें....कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति: नागपंचमी के दिन करें इस चमत्कारी मंत्र का जाप

मेष : ॐ वासुकेय नमः

वृषभ : ॐ शुलिने नमः

मिथुन : ॐ सर्पाय नमः

कर्क : ॐ अनन्ताय नमः

सिंह : ॐ कर्कोटकाय नमः

कन्या : ॐ कम्बलाय नमः

यह पढ़ें....24 जुलाई राशिफल: इन राशियों के लिए दिन होगा बेकार, रहें सतर्क, जानें बाकी का हाल

तुला : ॐ शंखपालय नमः

वृश्चिक : ॐ तक्षकाय नमः

धनु : ॐ पृथ्वीधराय नमः

मकर : ॐ नागाय नमः

कुंभ : ॐ कुलीशाय नमः

मीन : अश्वतराय नमः

इस तरह से भी कर सकते हैं मंत्र जाप

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले.

ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः.

ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥ अर्थ – इस संसार में, आकाश, स्वर्ग, झीलें, कुएँ, तालाब तथा सूर्य-किरणों में निवास करने वाले सर्प, हमें आशीर्वाद दें तथा हम सभी आपको बारम्बार नमन करते हैं।

यह पढ़ें....इस बार नागपंचमी पर बन रहे कई शुभ संयोग, जानिए इस दिन पूजा का महत्व

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्.

शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥

एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्.

सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः.

तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥ अर्थ – नौ नाग देवताओं के नाम अनन्त, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, शङ्खपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक तथा कालिया हैं। यदि प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित रूप से इनका जप किया जाता है, तो नाग देवता आपको समस्त पापों से सुरक्षित रखेंगे तथा आपको जीवन में विजयी बनायेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story