×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Shanivar karj Mukti Ke Upay: कर्ज से है परेशान तो इन उपायों से मिलेगा निदान, शनिवार को जरुर आजमाएं

Shanivar karj Mukti Ke Upay: कर्ज कोई भी मनुष्य बहुत ही मजबूरी में लेता है। कभी कभी इस कर्ज से छुटकारा भी नहीं मिलता है तो ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। जानते हैं कैसे

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 19 May 2023 7:20 PM GMT (Updated on: 20 May 2023 7:10 AM GMT)
Shanivar karj Mukti Ke Upay: कर्ज से है परेशान तो इन उपायों से मिलेगा निदान, शनिवार को जरुर आजमाएं
X
Shanivar karj Mukti Ke Upay (से सोशल मीडिया)

Shanivar karj Mukti Ke Upay, शनिवार को करें ये उपाय: अगर कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान हैं, और न चाहते हुए भी उसे कई बार कर्ज लेना पड़ करना पड़ता हैं तो इसका अर्थ यह हैं की वो पूजा पाठ जैसे सुकर्मो से दूर हैं। श्रद्धा और भगवान के प्रति समर्पण जीवन में ऊर्जा भर देता हैं जिससे अपने कार्य को करने के लिए ऊर्जा मिलती हैं। और भाव भगवान का आशीर्वाद और कर्म आपस में मिलते हैं तो सफलता की कहानी लिखी जाती हैं। जो व्यक्ति आपने जीवन में कर्ज से परेशान हैं उसे नीचे बताए गए उपायों को एक बार जरूर करना चाहिए।

शनिवार को इन उपायों से मिलेगा कर्ज से छुटकारा

  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन काली गाय, काला कुत्ता या काली चिडियां को खाना खिलाते हैं। तो इस उपाय से भी आपके कर्ज मुक्ति के सारे रास्ते खुल जाते हैं। हो सके तो इस दिन शनि देवता का व्रत रखे। और उन्हें काली उड़द खिचड़ी बनाकर अर्पित करे। तथा वह खिचड़ी स्वयं भी खाए और लोगो में भी बांटे।यह उपाय करने से आपके सिर से शनि देवता का बुरा प्रकोप हट जाता हैं. और आपको कुछ ही दिनों में कर्ज से मुक्ति मिलती हैं. इस उपाय की करने के लिए शनिवार के दिन सवा-पाव काला उड़द की दाल उबालकर उसमें घी और शक्कर मिला कर कुत्ते को खिला दे। ऐसा करने से जल्दी ही कर्ज की समस्या दूर हों जायेगी।
  • अगर कोई व्यक्ति अपने कर्ज से मुक्ति पाना चाहता हैं तो शनिवार के दिन आटे का उपाय कर सकते हैं। आटे की लोई की 21 गोलियां बनानी हैं। यह गोलियां मोती के आकार की छोटी और गोल होनी चाहिए। इसके बाद इन 21 गोलियों को मछलियों को खाने के लिए देना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज मुक्ति होती है और धन अर्जन होने लगता हैं।
  • जो व्यक्ति कर्ज को लेकर परेशान रहता हैं, वह शनिवार और मंगलवार का उपाय करके कर्ज से मुक्त हो सकता हैं। शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी को तेल और सिंदूर चढ़ाने से कर्ज में मुक्ति मिलती हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती हैं।
  • शनिवार के दिन चौराहे में सरसो का दिया जलाने से कर्ज मुक्ति होती हैं। ऐसा 51 शनिवार करने से इस जन्म के साथ साथ पिछले जन्म के भी सभी कर्ज माफ ही जाते। ऐसा उपाय करने से भगवान शनि देव प्रश्न होते हैं, तथा भक्त पर अपनी प्रश्न दृष्टि रखते हैं जिससे उस भक्त को कभी भी कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता हैं।
  • शनिवार के दिन कर्ज से मुक्ति का दूसरा उपाय भी हैं, इस उपाय में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बने चौमुखी दीपक में सरसो का तेल डालकर जलाने से लाभ होता हैं। पीपल में कई तरह के देवी देवता निवास करते हैं, इस लिए शनिवार के दिन ऐसा उपाय करना लाभकारी सिद्ध होता हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति खूब मेहनत करता हैं, फिर भी वह कर्ज से मुक्त नहीं हो पा रहा हैं और परेशान रहता हैं। तो उस व्यक्ति को किस्मत और भगवान की कृपा की आवश्यकता हैं। इस लिए उस व्यक्ति को मंगलवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग में मसूर की दाल चढ़ाने और कर्ज मुक्ति का मंत्र बोलना चाहिए।
  • अगर कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान हैं और पहला कर्ज से मुक्ति मिली नही की दूसरा कर्ज आ गया। तो इस परेशानी से सोमवार का उपाय करके छुटकारा पाया जा सकता हैं। सोमवार के दिन एक रुमाल, 5 गुलाब, थोड़े चावल, एक कमल का फूल और थोड़ा सा गुड़ लेकर विष्णु लक्ष्मी मंदिर जाना चाहिए और रूमाल में ऊपर दी गई सामग्री रख कर 21 बार लक्ष्मी माता का मंत्र “ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्मयै नमः” का जप करके रूमाल के अंदर रखी सामग्री को रूमाल में बांध कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के प्रतिमा के सामने रख दे।

इस दिन आपको सुबह के समय शुद्ध जल में शक्कर और दूध मिलाकर आपके आसपास के किसी भी पीपल के पेड़ को अर्पित कर देना हैं। इसके बाद शाम के समय आपको दुबारा उसी पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय करने से शनि देवता तुरंत प्रसन्न होते है और आपको कर्ज से मुक्ति देते हैं।

शनिवार के दिन कागज के टुकड़े ले, कागज के टुकडो पर राम का नाम लिखकर द आटे की लुइ में कागज डालकर मछलियों को खिला दे। ऐसा पूण्य का काम करने से शनि देवता प्रसन्न होते हैं और आप बना हुआ शनिदोष हट जाता हैं। इस उपाय को कुछ शनिवार तक करते रहे. कुछ ही सप्ताह में आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story