×

शुक्र का गोचर: कल से इन राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए किसे होगा कितना फायदा

आपको प्लानिंग करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। गोचर के दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

suman
Published on: 27 Jan 2021 3:15 AM GMT
शुक्र का गोचर: कल से इन राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए किसे होगा कितना फायदा
X
आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर के अच्छे परिणाम मिलेंगे और किन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहना होगा। 

लखनऊ: शुक्र को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र अनुकूल हो तो जीवन में प्रेम और भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं शुक्र के कमजोर होने पर असफलता हाथ लगती है। शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव का यह गोचर सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्र 21 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में धन और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर के अच्छे परिणाम मिलेंगे और किन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहना होगा।

मेष

किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। क्रोध और अहंकार से बचें। गोचर काल में आपके गुस्से के कारण बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखा होगा।

यह पढ़ें.....पैसों से भरा रहेगा पर्स, जीवन होगा खुशहाल, अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

वृषभ

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे में इस गोचर का आपको विशेष लाभ मिलने वाला है। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर गोचर काल के दौरान आप मेहनत करेंगे तो आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके लिए अच्छा है, इसका लाभ उठाने की कोशिश करें।

मिथुन

गोचर काल के दौरान आपको किसी ट्रेनिंग या सेमिनार में भी भाग ले सकते हैं। इसका आने वाले समय में आपको इसका फायदा मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क

कर्क राशि वालों को इस गोचर का लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक तनाव से बचें।

सिंह

सिंह राशि के जातक इस गोचर काल के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। शत्रु को लेकर मन में किसी तरह का भय न रखें। मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है।

कन्या

इस गोचर के दौरान आपको प्लानिंग करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। गोचर के दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

तुला

इस गोचर के प्रभाव आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पहले से चले आ रहे विवाद कम होंगे। इस दौरान आपके बेवजह धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक

गोचर काल के दौरान आलस्य से दूर रहें। शांति और धैर्य के साथ लोगों से बातचीत करें। पैसों के लेन-देन से बचें। गोचर काल के दौरान किसी भी तरह की डील न करें।

यह पढ़ें.....27 जनवरी: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, जानिए अपना आज का राशिफल

धनु

गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। बाहर जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ साबित होगा।

मकर

गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने वाला है।

कुंभ

आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा। सेहत का ख्याल रखें। गोचर काल के दौरान लड़ाई-झगड़े से बचें।

मीन

मीन राशि वालों के लिए गोचर काल शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आपके कार्यों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

suman

suman

Next Story