×

27 जनवरी: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, जानिए अपना आज का राशिफल

इस राशि के  जातक को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

suman
Published on: 27 Jan 2021 2:07 AM GMT
27 जनवरी: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, जानिए अपना आज का राशिफल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर : माह- पौष, तिथि-चतुर्दशी , नक्षत्र-पुनर्वसु , पक्ष- शुक्ल सूर्योदय-06.42, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल- 12:39 PM – 2:01 PM। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इससे अशांत मन पूरी तरह शांत होगा। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों की वजह से एक अच्छी नौकरी मिलेगी। बिजनेस में अपार धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। किसी स्थान की यात्रा कर सकती है।

वृष 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक के परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।

मिथुन 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कर्क 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक के आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का प्यार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें। आज पीले कपड़े पहने।

rashi

यह भी पढ़ें....ऋषिकेश: गंगा में अचानक बढ़ा पानी, फंस गए पांच पर्यटक, ऐसे बची जान

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन से विकास होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

तुला 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक के लिए कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालना होगा। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।प्रेम संबंध में कड़वाहट आने वाली है।

rashi

यह भी पढ़ें....पद्म विभूषण के असली हकदार: पत्थरों में जान डाल देते हैं सुदर्शन साहू, हुए सम्मानित

धनु से मीन तक...

धनु 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बनेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

मकर 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें।

कुंभ 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म में मन लगेगा। नौकरी में नए ऑफर मिलेंगे। बिजनेस के काम से यात्रा करना पड़ेगा। वाहन संभल कर चलाएं।

मीन 27 जनवरी बुधवार को इस राशि के जातक का पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी की वजह से अच्छी नौकरी जा सकती है।संभल कर रहें।

suman

suman

Next Story