×

Shukravar Ke Upay:शुक्रवार को न जानें दें ऐसे, धनवान और सौभाग्य की वृद्धि के लिए करें ये काम

Shukravar Ke Upay: शुक्रवार धन की देवी को समर्पित है अगर इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाये तो आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है, जानते हैं कैसे..

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 2 Jun 2023 11:08 AM GMT
Shukravar Ke Upay:शुक्रवार को न जानें दें ऐसे, धनवान और सौभाग्य की वृद्धि के लिए करें ये काम
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Shukravar Ke Upay

शुक्रवार के उपाय

हम सब मेहनत जितना करते हैं उतना फल नहीं मिलता है। पैसा आता है पर टिकता नहीं है। आय कम और खर्च ज्यादा हो तो जिंदगी बोझ लगने लगती है। किसी भी चीज और काम में मन नहीं लगता है तो परेशान ना हो, धन से जुड़ी अगर ऐसी ही समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। अगर आपके साथ भी होती है, तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को किया गया गया आपको धनवान बनाता है। साथ ही ऊपर माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती हैजो मनुष्य देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके लिए संसार में कुछ भी कठिन नही होता है। लक्ष्मी देवी गृहिणियों यानी घर की स्‍त्रियों में लज्जा, क्षमा, शील, स्नेह और ममता रूप में विराजमान रहती हैं। ये मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। इनकी अनुपस्थिति में घर कलह, झगड़ों, निराशा आदि से भर जाता है। गृहस्वामिनी को गृहलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जहां गृहस्वामिनी का सम्मान नहीं होता है, वहां लक्ष्मी उस घर को त्याग देती है।

शुक्रवार के उपाय

इलायची का एक ऐसा उपाय जो रातोंरात तकदीर को बदल सकता है। इस उपाय से धन-दौलत के साथ ही हर मनोकामना भी पूरी हो जाती है। इस उपाय को शुक्रवार की रात को 12 बजे ही करना है। शुक्रवार की रात को 12 बजे सबसे पहले अच्छी तरह से हाथ-पैर धोकर स्वच्छ हो जाएं और सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद कमल के आसन पर बैठी हुई माता लक्ष्मी की तस्वीर को घर की किसी शांत और स्वच्छ जगह पर स्थापित करें। अब तस्वीर के सामने तीन इलायची रखें और अपने इष्टदेव का ध्यान करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए शुक्रदेव से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए और जीवन की सभी परेशानियों को दूर करने के लिए कहें।

परेशानी का निदान शुक्रवार के उपाय

  • इसके बाद शुक्र मंत्र “ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” का 21 बार जाप करें। मंत्र जाप के बाद तीनों इलायची को अपने दाएँ हाथ की मुट्ठी में रख लें और सभी ग्रहों का ध्यान करते हुए जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रार्थना कीजिए।इसके बाद मुट्ठी खोलकर इसपर तीन बार फूंके। अब इलायची को किसी कटोरी में रखकर घर के मुख्य दरवाज़े पर ले जाएँ।
  • अब जिस कटोरी में इलायची रखा है, उसमें कपूर डालकर उसे जला दें। जब इलायची पूरी तरह से जल जाए तो उसे तुलसी के पौधे में डाल दें।अगर तुलसी का पौधा ना हो तो उसे किसी नदी में विसर्जित कर दें। कुछ ही दिनों में आपको इस उपाय का असर दिखने लगेगा।
  • शुक्रवार की सुबह उठकर मां लक्ष्मी का पूजन करें। मां लक्ष्मी की स्तुति के साथ उनकी फोटो के सामने दीपक जलाएं और साथ में भगवान विष्णु के नामों का जप भी करें।
  • हीरा, चांदी, चावल, मिसरी, सफेद कपड़ा, दही, सफेद चंदन आदि चीजों का दान करें । इससे शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है। किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें।
  • शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान दें। मां वैभवलक्ष्मी का व्रत रखते हुए विवाहित स्त्रियों को शाम को भोजन कराएं।

    मां लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।

    शुक्रवार के दिन सुबह सुबह करें ये काम

    शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्र के सामने खड़ होकर श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल का फूल चढ़ाएं। घर से काम पर निकलते समय थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें। अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।

    अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें। शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं।

    गजलक्ष्मी मां की उपासना करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है। वीर लक्ष्मी माता की उपासना सौभाग्य के साथ स्वास्‍थ्य भी देने वाली होती है। लक्ष्मी मां का एक रूप अन्न भी है। कुछ लोग क्रोध आने पर भोजन की थाली फेंक देते हैं। इस तरह की आदत धन, वैभव एवं पारिवारिक सुख के लिए नुकसानदायक होती है।

    घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी का वास होता है।

    घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story