×

आज सूर्य ग्रहण पर करें इन महामंत्रों का जाप, अभी से कर लें याद, मिट जाएंगे दुर्भाग्य

ज्योतिर्विदों के मुताबित लोगों के जीवन और कई देशों पर इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि 14 दिसंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण अत्यंत दुर्लभ है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Dec 2020 2:48 AM GMT
आज सूर्य ग्रहण पर करें इन महामंत्रों का जाप, अभी से कर लें याद, मिट जाएंगे दुर्भाग्य
X
ग्रहण काल में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें आप भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप कर सकते हैं।

लखनऊ: साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को आज सोमवार को लगेगा पड़ेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि जब तक सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में रात हो चुकी होगी। यह सूर्य ग्रहण रात 7बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण केवल दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे चिली और अर्जेंटीना, अंटार्कटिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के साथ प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं ज्योतिषविज्ञान में इसका पूरा महत्व रहेगा।

यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र में पड़ेगा। वृश्चिक राशि में यह सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबित लोगों के जीवन और कई देशों पर इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि 14 दिसंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण अत्यंत दुर्लभ है।

यह पढ़ें...राशिफल: सूर्य ग्रहण पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो कुछ पर रहेगा बुरा असर

ज्योतिर्विदों के मुताबिक सामान्य तौर पर सूर्यग्रहण का प्रभाव ग्रहण से एक सप्ताह पूर्व और एक महीने बाद तक रहता है। कुछ मान्यताओं में 3 महीने तक सूर्यग्रहण का प्रभाव रहने की बात की जाती है।ग्रहण का प्रभाव और संकट टल सकता है।

mantra jaap

सूर्य ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप

-“तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥

-“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥

– “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात

यह पढ़ें...सूर्य ग्रहण 2020: जानें कैसे राहु के प्रतिशोध का परिणाम है ग्रहण, क्या पड़ता है प्रभाव

राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप

ग्रहण काल में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें आप भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप कर सकते हैं।

मेष- ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।

वृष- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मिथुन- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

कर्क- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

jeevan mantra

जानें सिंह से मीन तक के मंत्र...

सिंह- आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

तुला- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

वृश्चिक- ॐ रां राहवे नमः का जाप करें।

धनु- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मकर- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

कुम्भ- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

मीन- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story