×

सूर्यग्रहण के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी होंगे हर काम सफल

रविवार 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। जो नौ बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ, जो कि दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। बता दें कि यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें सूरज एक चमकीले छल्ले की भांति दिखाई देता है।

Shreya
Published on: 21 Jun 2020 8:11 AM GMT
सूर्यग्रहण के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी होंगे हर काम सफल
X

लखनऊ: रविवार 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। जो नौ बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ, जो कि दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। बता दें कि यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें सूरज एक चमकीले छल्ले की भांति दिखाई देता है। इस दौरान सूर्य का करीब 99 फीसदी हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है। इसे नग्न आँखों से बिलकुल न देखें।

किसे कहते हैं सूर्य ग्रहण?

दरअसल, वैज्ञानिक रूप से यह एक खगोलीय घटना है। जबकि धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से ग्रहण की घटना व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने से एक खगोलिय स्थिति बनती है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है, इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत से काम करना अशुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से काम हैं, जो सूर्य ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चीन की हालत खराब: तैनात हुए महाबलवान चिनूक और अपाचे, हाई-अलर्ट पर सेना

सूर्य़ ग्रहण के दौरान ना करें ये काम-

ग्रहण काल के दौरान ना तो खाना बनाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को नरक में स्थान मिलता है। हालांकि गर्भवती स्त्री, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इससे छूट होती है।

मान्यता है कि इस दौरान प्रेग्नेंट औरत को ना सब्जी काटनी चाहिए, ना ही कपड़े सिलने चाहिए, इससे होने वाले बच्चे के शारीरक दोष होने के संभावना होती हैं।

इस दोरान तेल लगाना, जल ग्रहण करना, बाल बनाना, मंजन करना, वस्त्र नीचोड़ना, ताला खोलना अच्छा नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण में कोई शुभ या फिर नया कार्य नहीं करना चाहिए।

ग्रहण काल के दौरान सोना भी नहीं चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति रोगी होता है।

इस दौरान मालिश या उबटन भी नहीं लगाना चाहिए।

ग्रहण के दिन पत्ते, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ना चाहिए।

ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए-

करें स्नान

ग्रहण के बाद स्नान करना जरूरी माना जाता है। लेकिन ग्रहण से पहले भी नहाना जरूरी होता है, क्योंकि यह साधना का समय भी होता है। शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना जरूरी होता है। इसकी वजह यह है कि इन सभी घटनाओं के बाद शरीर अपवित्र हो जाता है, इसलिए इसे फिर से शुद्ध करना जरूरी होता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले नहाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: SBI लाया खुशखबरी: अब मिलेंगी ये खास सेवाएं, नहीं जाना होगा आपको बैंक

स्नान करने के बाद घर के मंदिर में मौजूद भगवानों की मूर्तियों को भी स्नान करना या फिर उनपर गंगाजल छिड़कना जरूरी होता है।

इसके बाद पूरे घर में धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिससे शुद्धीकरण हो सके।

अगर आपके घर में तुलसी है तो आपको उसमें भी गंगाजल डालकर उसे स्वच्छ करना चाहिए।

माना जाता है कि ग्रहण के बाद दान-पुण्य भी करना चाहिए।

ग्रहण के बाद पुराना पानी और अन्न फेक देना चाहिए। नया भोजन पकाकर खाना और ताजा पानी भरकर पीना चाहिए।

सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर उसका शुद्ध बिम्ब देखकर ही भोजन करें।

यह भी पढ़ें: आतंकियों का सफाया: सेना ने खोज-खोज कर मारा, खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story