×

सावधान रहिए! सूर्य ग्रहण लग चुका है, इन कामों से दूर रहे आज

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। पौष की कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। भारत समेत विश्व के अन्य देशों में यह ग्रहण दिखेगा। ग्रहण काल के दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है।

suman
Published on: 26 Dec 2019 3:34 AM GMT
सावधान रहिए! सूर्य ग्रहण लग चुका है, इन कामों से दूर रहे आज
X

जयपुर: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। पौष की कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। भारत समेत विश्व के अन्य देशों में यह ग्रहण दिखेगा। ग्रहण काल के दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है।

ग्रहणकाल के दौरान न करें

* ग्रहणकाल के दौरान या उसके मध्य समय में भोजन करना, पकाना, सोना, सजना-संवरना नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण दर्शन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

*शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान के गर्श करना बहुत फलदायक होता है।

*ग्रहण के समय भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए और जल के सेवन से भी बचाना चाहिए। ग्रहण से पहले ही जिस बर्तन में पानी रखते हों उसमें कुश और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। ग्रहण के बर्तन का पानी बदल लेना चाहिए।

यह पढ़ें...26DEC: ग्रहों की चाल का इन राशियों पर क्या होगा असर, बताएगा राशिफल

*ग्रहण के दौरान मनुष्य की पाचन शक्ति कमजोर पद जाती है। ये बात वैज्ञानिक शोध में भी प्रमाणित हो चुका है।

*ग्रहण की अवधि में पति-पत्नी को भूलकर भी शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। शास्त्रों में अनुसार ग्रहण अवधि में शारीरिक संबंध से कोई बच्चा पैदा होता है तो उसे जीवन भर परेशानी रहती है। यह परेशानी शारीरिक अथवा मानसिक या दोनों भी हो सकती है।

*इस दौरान बालों की सफाई, दांतों की सफाई आदि नहीं करना चाहिए। इसके अलावे ग्रहण काल में मल-मूत्र त्याग भी नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को ग्रहण की छाया से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की छाया गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डालता है।

*ग्रहण की अवधि में भगवान की पूजा करना वर्जित माना गया है। यही कारण है कि ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में देव-उपासना, देवता का दर्शन नहीं करना चाहिए।ग्रहण जिस समय लगता है उस समय सोना नहीं चाहिए। लेकिन गर्भवती महिला, बीमार और वृद्ध व्यक्ति आराम कर सकते हैं।

यह पढ़ें...सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पडे़गा दुष्प्रभाव, जानिए इसमें कौन-कौन है शामिल

*ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने से काम में सफलता नहीं मिलती है। बाल या नाखून नहीं काटना या कटवाना चाहिए। ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई करना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसे कार्यों से बचना चाहिए।

suman

suman

Next Story