×

रसोईघर से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल, चमक जाएगी किस्मत

शास्त्रों में रसोई या कहे किचेन का विशेष महत्व कहा गया हैं।  कहते हैं कि जिस घर का रसोई साफ-सुथरा होता है वहां देवताओं का वास माना जाता हैं और इससे उस घर के सदस्यों की अच्‍छी सेहत होती है, जो आर्थिक संपन्‍नता और सफलता से जुड़ी होती हैं।

suman
Published on: 21 April 2020 2:59 AM GMT
रसोईघर से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल, चमक जाएगी किस्मत
X

लखनऊ: शास्त्रों में रसोई या कहे किचेन का विशेष महत्व कहा गया हैं। कहते हैं कि जिस घर का रसोई साफ-सुथरा होता है वहां देवताओं का वास माना जाता हैं और इससे उस घर के सदस्यों की अच्‍छी सेहत होती है, जो आर्थिक संपन्‍नता और सफलता से जुड़ी होती हैं।

इसलिए ये जरूरी है कि हन रसोई की साफ-सफाई के साथ उसके वास्तु पर जरूर ध्यान दें। अगर वास्तु के अनुसार रसोई में कोई दोष है तो उस घर में कोई न कोई अनहोनी व अवश्य होती है। इसका असर घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता हैं। वास्तु में रसोई से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनकी वजह से आर्थिक भी होती हैं और एक राजा भी रंक बनता हैं। तो जानते हैं रसोई से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं।

यह पढ़ें...राशिफल 21 अप्रैल: इन 4 राशियों का परिवार के साथ होगा विवाद, जानिए अपना हाल

पूर्वामुख खाना बनाए

रसोई घर में खाना बनाते समय रसोईदार का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। और गैस की स्थिति दक्षिण में हो तो वह भोजन शुद्ध होता है। शरीर के लिए बढ़िया रहता हैं।

भोग

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार, जब भी भोजन बनाएं तब पहली रोटी अलग साफ बर्तन में रख लें। उसके ऊपर जो कुछ और भोजन बनाया है, उस रोटी पर रखकर प्रणाम करें। इसके बाद उसे गाय को खिला दें। इसके बाद ही घर के सदस्‍यों को भोजन ग्रहण करना चाहिए। लेकिन कभी ऐसा संभव न हो तो स्‍वयं खाने से पहले गाय के लिए अलग से रोटी और अन्‍य भोजन निकालकर अलग रख दें। कहा जाता है कि जो भी जातक ऐसा करते हैं उसके जीवन में कभी भी धन की समस्‍या नहीं होती। साथ ही सेहत भी अच्‍छी रहती है।

दूध खुला न रखें

किचन में दूध रखते समय खास ख्‍याल रखना चाहिए। दूध कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी न किसी बर्तन से ढक कर ही रखें। अन्‍यथा खुला दूध घर में कई तरह की परेशानियों को दावत देता है। यह आर्थिक, शारीरिक और मानसिक किसी भी तरह की हो सकती हैं। इसके अलावा कभी भी इस्‍तेमाल न किए जाने वाले बर्तन और बासी भोजन भी किचन में नहीं रखने चाहिए। ये भी समस्‍याओं को बढ़ाते हैं।

यह पढ़ें...दो गांव से तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मचा हड़कंप, आस-पास के इलाके सील

ना पहनें यहां चप्पल

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक किचन में कभी भी जूते-चप्‍पल पहनकर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से व्‍यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा कभी भी चाकू, कैंची या फिर किसी तरह की अन्‍य नुकीली चीजें भी किचन की दीवार पर नहीं टांगनी चाहिए। वस्‍तुओं की यह स्थिति भी कई तरह की परेशानी खड़ी करती है। इसके अलावा किचन में कभी भी किसी तरह का छज्‍जा निकलवाने से बचें। यह नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ाता है।

ग्रह-दोषों से राहत

किचन में भोजन करने से कई तरह के ग्रह-दोषों से राहत मिलती है। लेकिन वास्‍तु के मुताबिक किचन में जब भी भोजन करें तो ध्‍यान रखें कि कभी भी किचन के बीचोबीच न बैठें। साथ ही भोजन करते समय पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर मुख न करें। यह शुभ नहीं होता है। इसके अलावा किचन में रखे गैस चूल्‍हे की भी स्थिति ऐसी हो कि वह बाहर से किसी को नजर न आए।

suman

suman

Next Story