×

करोड़पति होंगे या अरबपति, जानिए हाथ में बने इन शुभ और अशुभ संकेतों से..

मनुष्य की हथेली पर पाए जाने वाले चिन्हों व रेखाओं से जीवन में धन लाभ कब होगा व कितना होगा, इन बातों का पता लगाया जा सकता है। हमारी हथेली पर कई तरह के चिन्ह बने होते हैं। हर चिन्ह का कोई ना कोई अर्थ निहित होता है। आज हम आपके लिए लाए हैं हथेली के पर्वतों पर वृत्त यानी गोल घेरे के होने के शुभ-अशुभ संकेत , जानते हैं इस बारे में….

suman
Published on: 9 Jun 2020 3:00 AM GMT
करोड़पति होंगे या अरबपति, जानिए हाथ में बने इन शुभ और अशुभ संकेतों से..
X

लखनऊ: मनुष्य की हथेली पर पाए जाने वाले चिन्हों व रेखाओं से जीवन में धन लाभ कब होगा व कितना होगा, इन बातों का पता लगाया जा सकता है। हमारी हथेली पर कई तरह के चिन्ह बने होते हैं। हर चिन्ह का कोई ना कोई अर्थ निहित होता है। आज हम आपके लिए लाए हैं हथेली के पर्वतों पर वृत्त यानी गोल घेरे के होने के शुभ-अशुभ संकेत , जानते हैं इस बारे में….

यह पढ़ें...आज का राशिफल ( 9 जून): किसे मिलेगा प्यार, किसका बढ़ेगा व्यापार,जानें ग्रहों की चाल

*हथेली में जीवन रेखा सही गोल हो। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो। त्रिकोण का चिन्ह बना हो। ऐसे तीनों लक्षण हथेली पर एक साथ पाया जाना धन के मामले में शुभ संकेत करता है। समय-समय पर अचानक धन का लाभ मिलता रहता है।

*भाग्यरेखा हथेली के अंत स्थान यानी मणिबंध से शुरू हो रही हो। साथ ही शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत है।

*जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तीनों ही सही लंबाई में हो। तीनों रेखाओं पर अशुभ चिन्ह न हो। हथेली पर पाए जाने वाले ये दो लक्षण धन के मामले में लाभ करवाने वाले माने गए हैं। ऐसी रेखाओं के साथ जीवन रेखा से उदय होने वाली भाग्य रेखा कई भागों में बंटी हो यानी शाखायुक्त हो तब अपार दधन संपदा का मालिक बनने का योग होता है।

* हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हो। ऐसी हथेली होने से धनवान होने का योग बनता है।

* हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास आकर दो या इससे अधिक रेखाएं ठहरती हैं, तो हर तरफ से धन और सुख लाभ होते है।

*शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो। ये लक्षण हथेली में होने से धनवान बनते हैं। हथेलियां गुलाबी व मांसल हो तो करोड़ों में संपदा होने का योग बनता है।

* उंगलियां सीधी और पतली हो। हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाए। भाग्य रेखा एक से अधिक हो। हथेली के ये लक्षण धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली बनाते हैं। नौकरी करें या व्यवसाय आमदनी करोड़ों में होने का योग बनता है।

यह पढ़ें..ये हैं शास्त्रों में बताए गए नियम, जिनका पालन स्त्री और पुरुष दोनों के लिए जरूरी

*चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे और इस पर कहीं त्रिभुज का चिन्ह बन रहा हो तब व्यक्ति की आय सामान्य रहती है।

* चंद्र पर्वत से कोई पतली रेखा अगर मस्तिष्क रेखा पर आकर रुक जाए तो व्यक्ति भावुकता के कारण अपने भाग्य की हानि करता रहता है। ऐसे व्यक्ति की आय भी सामान्य रहती है।

* भाग्य रेखा शुरुआत में मोटी हो और बाद में पतली होती जाए और सीधे शनि पर्वत पर जाए। उंगलियां पतली और सीधी हों। हथेली पर गुरु, सूर्य, शनि, बुध चारों पर्वत अच्छी स्थिति में हो यानी कि सही तरीके से उभार लिए हो। हाथ का रंग साफ हो। तब अचानक धन लाभ होने से धनवान होने का योग बनता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story