×

ऐसे दांत वालों की स्माइल होती है फीकी, लेकिन जीवनसाथी के लिए रहते हैं लकी

कहते हैं चेहरा इंसान का आईना होता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चेहरा से  इंसान के स्वभाव को आसानी से पढ़ सकते है। चेहरे का हर अंग चाहे वो आंख, नाक, कान या फिर होंठ हो कुछ ना कुछ जरूर कहता है, आज हम  दांतों के बारें में बताने जा रहे हैं। आप देखते होंगे कि ज्यादातर लोगों के दांतों के बीच गैप होते हैं।

suman
Published on: 13 April 2020 2:07 AM GMT
ऐसे दांत वालों की स्माइल होती है फीकी, लेकिन जीवनसाथी के लिए रहते हैं लकी
X

लखनऊ: कहते हैं चेहरा इंसान का आईना होता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चेहरा से इंसान के स्वभाव को आसानी से पढ़ सकते है। चेहरे का हर अंग चाहे वो आंख, नाक, कान या फिर होंठ हो कुछ ना कुछ जरूर कहता है, आज हम दांतों के बारें में बताने जा रहे हैं। आप देखते होंगे कि ज्यादातर लोगों के दांतों के बीच गैप होते हैं। ये गैप कैसे होते है। इस तरह के दांतों वाले लोग कैसे रहते है। वेसे भी ज्योतिष शास्त्र चाहे जो कहे दांतों के बीच अगर फासला हो तो वो आपकी स्माइल फीकी हो जाती है ये सौ फीसदी सच है।

खूबसूरत नहीं,लेकिन किस्मत की धनी

दांतों के बीच गैप चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगाने के लिए काफी है। ऐसे लोग खुलकर हंसना पसंद नहीं करते। ये लोग सुंदर भले ना हो, लेकिन किस्मत के धनी होते हैं।ऐसे लोगों की जिस शख्स से शादी होती है, उनकी किस्मत चमक जाती है।

पैसे वाले,खाने के शौकीन

ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं और जिंदगी को जीने में यकीन रखते है। ये जितना कमाते हैं उतना ही खर्च भी करते हैं। ये लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन भी होते है।

यह पढ़ें....ज्योतिष की नजर में कोरोना वायरस: इस दिन से मिलेगी राहत, होगी शुभ फलों में वृद्धि

दांतों के बीच गैप वाली स्त्री सूरत और सीरत से सुंदर

अगर आपकी शादी किसी ऐसी महिला से हुई है जिसके सामने के दांतों में गैप है तो समझ लें आप उन खुश किस्मत लोगों में शामिल है जिनको सूरत और सीरत से सुंदर हमसफर का साथ मिला है जो आपको कभी नहीं छोड़ने वाला।

जिंदादिल बुद्धिमान

दांतों का गैप वाला इंसान बुद्धिमान होता है, ऐसे लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं और अपनी बुद्दिमता के बल पर आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों वाले और जिंदादिल होते हैं। साथ ही ये लोग खाने-पीने के शौकीन होते है।

बहुत बातूनी

जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है, उनको बहुत बात करने की आदत होती है। ऐसे लोग बहुत क्रिएटिव भी होते है। जीवन में एक पहचान बनाते हैं। ऐसे लोग परेशानी के दिनों में भी नहीं घबराते हैं।

यह पढ़ें....राशिफल 13 अप्रैल: इन राशियों को आएगा क्रोध, करें कंट्रोल, जानिए अन्य का हाल

साइज एक समान

जिन लोगों के दांतों का आकार समान होने के साथ-साथ उनमें चमक भी होती है, वे बहुत सुख से जीवन व्यतीत करते हैं। साथ ही ये अपने पैसे को संभालकर रखना भी जानते हैं।

suman

suman

Next Story