×

राशिफल 10 Oct: इन 2 राशि वालों पर आज बरसेगा धन, जानें बाकी का भाग्य...

आज शनिवार के दिन अष्टमी तिथि शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे । जो कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Oct 2020 1:36 AM GMT
राशिफल 10 Oct: इन 2 राशि वालों पर आज बरसेगा धन, जानें बाकी का भाग्य...
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि,सूर्योदय-06.10, सूर्यास्त-18.15। आज चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र व मीन राशि में है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में आ चुका है। सूर्य कन्या राशि में है। मेष राशि के जातक प्रेम के लिए शुभ है। सिंह भरोसा करने से बचें। धनु को मिल सकती है नई नौकरी। शनिवार के दिन कैसा रहेगा जानिए राशिफल…

बिजनेस के लिए मेष से कर्क तक.....

मेष 10 अक्टूबर दिन शनिवार जातक के लिए मध्यम रहेगा। वाणी में क्रोध रहेगा। यात्रा से लाभ की संभावना है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन राजनैतिक सफलता एवं बिजनेस में प्रगति संभव होगी। प्रेम के लिए शुभ है।

वृष 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक में आलस की अधिकता रहेगी। बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता, न्यायिक कार्य में अनुकूलता के साथ प्रयास के अनुकूल फल मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहें। आज प्यार मिल कर भी अधूरा रहेगा, सतर्क रहें।

मिथुन 10 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक के काम में विरोधी बाधा पहुंचाएंगे। कामकाज में आशानुकूल उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सेहत की ओर ध्यान दें। बिजनेस में सफलता एवं धन लाभ के योग हैं। ऑफिस में समस्या को धैर्यपूर्वक हल करें। दोस्ती के रिश्ते को आज प्यार का नाम देंगे।

कर्क 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक का घर के कामों में मन लगेगा। पुराने दोस्तों से फोन पर बात होगी। कोई हैरतअंगेज करने वाली खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। लगन एवं प्रयास से शैक्षणिक कामों में सफलता पाएंगे। सतर्क रहें तथा संतान पर ध्यान दें। बिना मास्क बाहर ना निकले तो बेहतर रहेगा। जातक के लिए कुछ खास है आज।

यह पढ़ें....फिर गैंगरेप से कांपा UP: चलती कार में युवती से हैवानियत, मृत समझ सड़क पर फेंका

rashi file pics राशिफल, सोशल मीडिया से फोटो

प्यार के लिए सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 10 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक प्रेम व साझेदारी से किसी भी समस्या का समाधान करेंगे। उधारी, लेन-देन में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में बोलचाल की भाषा में सावधानी रखें। बिजनेस में बदलाव आएगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जातक को आज सफलता के साथ धन लाभ होगा। दूसरों पर भरोसा ना करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या 10 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक कोशिशों से परिवार में सामंजस्य बनाएंगे। धन संबंधी मामलों में अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। नौकरी में अवसर चूकने से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। दोस्तों से अनबन होगी। प्रेम में धोखा खाएंगे। ऑफिस में अधिकारी परेशान करेंगे।

तुला 10 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक के सार्थक प्रयास से गतिरोध दूर होगा और आर्थिक लाभ का मार्ग बनेगा। ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और धार्मिक कामों में मन लगेगा। गाड़ी चलाते समय में सतर्क रहें। अपने काम पर ध्यान दें। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें। परिवार का ख्याल रखें।

वृश्चिक 10 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक समय पर कार्य करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग है। आज खुशी का अनुभव भी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के हित के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेम के लिए आज कई मौके जातक को मिलेंगे। हाथ से ना जाने दें।

यह पढ़ें....Motorola के चार नए Smart TV लाॅन्च, फीचर दमदार, कीमत है सिर्फ इतनी

rashi राशिफल, सोशल मीडिया से फोटो

नौकरी के लिए धनु से मीन तक.....

धनु 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक उत्साह से भरे रहेंगे।। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही परिवार के सदस्यों से रिश्तों को सुधारने में मदद मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक को लाभ मिलेगा। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार से सानिध्य बढ़ेगा, कड़वा बोल बोलने से बचे। गलत संगति छोड़ दें, नहीं को नुकसान संभव है। नौकरी व आय के स्रोत में वृद्धि होगी। प्रणय संबध मधुर होंगे। संतान के प्रति चिंता रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक का अपनी संतान के विवाह का प्रयास सार्थक होगा। नौकरी के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना हैं। आज रुका पैसा मिलने के योग है। परिश्रम से राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। दूसरों पर विश्वास धोखा देगा।

मीन 10 अक्टूबर शनिवार के दिन जातक को बिजनेस में लाभ होने के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। नौकरी के स्थान में परिव‌र्त्तन के लिए सार्थक प्रयास होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम में धोखा खाएंगे। बाहर ना जाएं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story