×

राशिफल 2 अप्रैल: जानिए किन राशियों के लिए सुखद रहेगा रामनवमी का दिन ...

माह- चैत्र, तिथि-नवमी , नक्षत्र-पुनर्वसु,पक्ष- शुक्ल, दिन-बृहस्पतिवार, सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.40। जानिए कैसा रहेगा रामनवमी का दिन..

suman
Published on: 2 April 2020 1:28 AM GMT
राशिफल 2 अप्रैल: जानिए किन राशियों  के लिए सुखद रहेगा रामनवमी का दिन ...
X
दिन- बुधवार, पक्ष-कृष्ण,  तिथि-चतुर्दशी, नक्षत्र-मघा  सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज बुधवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

जयपुर : माह- चैत्र, तिथि-नवमी , नक्षत्र-पुनर्वसु,पक्ष- शुक्ल, दिन-बृहस्पतिवार, सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.40। जानिए कैसा रहेगा रामनवमी का दिन..

मेष 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक मन से कुछ उलझे हुए से रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करेंगे। लेकिन परेशानियां बहुत आएगी। इसलिए कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा कर सकते हैं, बच्चों को बाहर ना जाने दें।जितना हो सके घर पर ही रहें।

वृष 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक पिछले काफी समय से अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज पूरा होने की उम्मीद है। सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। परिवार में किसी से टकराव हो सकता हैं बचें।पूजा हवनादि से घर में शांति स्थापित करें।

मिथुन 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक के रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित दिन अच्छा रहेगा। अपने पुराने दोस्त से आज बात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ़ देखने को मिलेगा, फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य करेंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

कर्क 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक जो पढ़ाई कर रहे हैं उन छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से संबंधि जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि का दि है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत के बेहतरी के लिए बाहर जाने से बचें।

यह पढ़ें...गुरु का मकर में प्रवेश: मुश्किलों से पाना चाहते हैं छुटकारा, करें ये उपाय

सिंह 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक को आज हर काम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। फिर भी बाहर ना जाएं, दोस्तों से मिलने से बचें।

कन्या 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक के पास धन का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आज श्रीराम के साथ हनुमान जी का ध्यान करें काम बनेगा। आज अधिकतर समय धर्म कर्म में बितेगा।

तुला 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक व्यवसाय से संबंधित मामलों में सफल रहेंगे। बैंकिंग फील्ड में कामकरने वाले जातक को अधिक मेहनत करनी होगी तभी, सफल रहेंगे। प्रेम संबंध में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।सेहत को लेकर सचेत रहें। नेत्र विकार से कष्ट संभव है।

वृश्चिक 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक को हर काम में जॉब में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगा। प्रेम संबंध के लिए प्रेममय दिन हैं। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।बाहर ना जाएं। घर पर ही पूजा, हवनादि काम करें। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

यह पढ़ें..नवग्रहों की शांति के लिए महाउपाय: ; चैत्र नवरात्रि के आने वाले 4 दिन होंगे बहुत खास

धनु 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक के बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होंगे। इससे मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सेहत से परेशानी रहेगी। बाहर जाने से बचें और परिवार के सदस्यों को भी ना जाने दें।

मकर 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक का किसी विवाद हो सकता हैं, इससे दूर रहने का समय है। प्रेम संबंध के बढ़िया । इजहार कर सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगा। लेकिन फिर भी बाहर ना जाएं। घर पर रहें और कुछ अच्छा करने की सोचें।

कुंभ 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। नौकरी से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। यात्रा से बचें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती हैं। किसी अपने के जाने का गम सताएगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारें।

मीन 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार रामनवमी को जातक नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अपने फोन पर पार्टनर को पूरा समय देंगे। जीवन साथी की सेहत से चिंतित रहेंगे। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ आज जरूर करें। बच्चों से भी हवन धर्म कर्म करवाएं।

suman

suman

Next Story