×

राशिफल 26 नवंबर: जॉब और बिजनेस के लिए कैसा रहेगा आज, जानें राशियों का हाल

आज जातक दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Nov 2020 2:09 AM GMT
rashi file
X
दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

लखनऊ- माह कार्तिक, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- रेवती, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-17.08 पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वादशी, राहुकाल-13-05से 14.26। गुरुवार को ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का राशिफल…

मेष से कर्क तक...

मेष: इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार लाभदायक रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।नौकरी व बिजनेस को छोड़कर इस आज आराम करेंगे।

वृष: इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहे। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन: इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर अच्छी होगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

कर्क: इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार अच्छा रहेगा। खासकर जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां आपके बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।

यह पढ़ें...इंडियन आइडल के इस कंटेस्टेंट को जज ने दिया खास तोहफा, आप भी करेंगे तारीफ

rashi

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए आज अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

कन्या : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए सप्ताह तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा।

तुला : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन जातक को अपनी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।

यह पढ़ें...Vivah Muhurat: इस दिन से बजने लगेगी शहनाई, जानें 2020-21 में शादियों के मुहूर्त

rashi

धनु से मीन तक...

धनु : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मकर : इस राशि के जातक आज 26 नवंबर दिन गुरुवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए आज सामान्य रहेगा। लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन : इस राशि के जातक के लिए आज 26 नवंबर दिन गुरुवार थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story