×

राशिफल 28 नवंबर: इन 3 राशियों को वाहन से रहना होगा सावधान, जानें बाकी का हाल

इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार शुभ कामों में रुकावट डालने वाला है। इससे मन विचलित होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Nov 2020 2:19 AM GMT
राशिफल 28 नवंबर: इन 3 राशियों को वाहन से रहना होगा सावधान, जानें बाकी का हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए....

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शनिवार, नक्षत्र-भरणी, सूर्योदय-06.24, सूर्यास्त-17.07, पक्ष-शुक्ल, तिथि- चतुर्दशी, राहुकाल- सुबह 09.05 से 10.25 तक। आज घर में खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा शनिवार 12 राशियों का हाल

मेष : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार खुशियों की सौगात लेकर आएगा। भाग्य के बल पर सफलता पाएंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। इससे मन में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दोस्त की मुसीबत में मदद करेंगे।

वृष : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार शोक संदेश लेकर आएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यात्रा जरूरी न हो तो न करें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें, कोरोना के संबंध में जागरूकता बनाएं रखें। जातक को भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध में मन भटकेगा।

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार मिश्रित फल देगा। शुरू में खुशखबरी मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। जातक का समय घर में भोजन और मनोरंजन बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में संयम रखें। बिजनेस में बाहुबल पर भरोसा रखें।

कर्क : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार शुभ कामों में रुकावट डालने वाला है। इससे मन विचलित होगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में मेहनत से अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस न करें तो जातक के लिए बढ़िया है। परिवार और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अपनों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें...कोरोना ने बरपाया कहर: राज्य में फिर लगा लाॅकडाउन! जरूर पढ़ लें ये नियम

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह: इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार अनुकूल रहेगा। साथ ही जातक परेशानियों से घिरे रहेंगे।आज धन आगमन से शुरुआत होगी। जातक के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी। बिजनेस में भाई की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें। सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ शुरू होगा, जो पूरे जातक के मन को संयमित रखेगा। नए कामों को शुरू करने का योग है। धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का ख्याल रखें।

तुला : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार खर्चीला रहेगा। जातक को संतान की खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन खुश रहेगा। परिस्थितियां जातक के अनुकूल रहेंगी। धन का लाभ होने से समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। बाहर जाने से बचें। नौकरी जा सकती है।

वृश्चिक: इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार मंगलकारी है। दोस्तों के सहयोग से लाभ मिलेगा। कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। बिजनेस में क्षमता का विस्तार होगा। आज जातक विशेष सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। प्रेम-संबंध टूट सकते हैं। अविवाहितों को अभी इंतजार करना होगा। बच्चों का खास ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें...रायबरेली: BDO की गाड़ी ने ली युवक की जान, पत्नी और मासूम बच्ची की हालत गंभीर

rashi

धनु से मीन तक...

धनु : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार प्रगति ग्रह-नक्षत्रों की गति पर निर्भर है। जिस तेजी से काम करेंगे, उतनी ही तेजी से लाभ नहीं मिलेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। अपने परिश्रम से जातक पूरा लाभ उठाएंगे। किसी अपने की याद आएगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। लेन-देन के मामले में सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है, सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

मकर : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार अति उत्तम रहेगा। यात्राओं का योग बन रहा है, जो लाभ देने वाला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े कार्य बनेंगे लेकिन जातक को सेहत का ख्याल रखना होगा। सुख-समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन होगी।

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार परिश्रम वाला होगा। शुरुआत में ही लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद होगा। संबंधों में मनमुटाव होने वाला है। सतर्क रहें। ऑफिस के काम को लेकर मन अशांत रहेगा। काम में विलंब हो सकता है। मन में संयम बनाकर चलना सही होगा।

मीन : इस राशि के जातक के लिए 28 नवंबर दिन शनिवार वर्चस्व में वृद्धि वाला होगा। जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी, आज वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में तनाव और क्लेश हो सकता है, जिसमें जातक को धैर्य रखना जरूरी होगा। कोई अपना धोखा दे सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सतर्क रहें। कुल मिलाकर आज सुकून देने वाला होगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story