×

6 नवंबर राशिफल: इन 7 राशियों पर लक्ष्मीजी रहेंगी मेहरबान, जानें बाकी का हाल

शुक्रवार को  इस राशि के जातक के सामने अप्रत्याशित खर्च आने से तनाव बढ़ सकता है। इस राशि के जातक  जो कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Nov 2020 1:57 AM GMT
6 नवंबर राशिफल: इन 7 राशियों पर लक्ष्मीजी रहेंगी मेहरबान, जानें बाकी का हाल
X
आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- आर्द्रा 06.45 तक, फिर पुनर्वसु, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- पंचमी 6.30 तक फिर षष्ठी , राहुकाल-सुबह-10.11 से 11.41 तक। आज कुछ लोगों को रखना होगा सेहत का ध्यान तो कुछ जातक घर की साफ-सफाई में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। जानिए राशियों के जीवन में धन की स्थिति के साथ कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए 12 राशियों का हाल..

मेष से वृष तक...

मेष शुक्रवार को इस राशि के जातक के लिए लाभ का दिन है। नौकरी में आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में खुशियां रहेंगी। नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी प्रयास में असफल साबित होंगे।गर्लफ्रेंड के साथ मुलाकात होगी।

वृष शुक्रवार को इस राशि के जातक के लिए आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।नदी तलाब और बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन शुक्रवार को इस राशि के जातक का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

कर्क शुक्रवार को इस राशि के जातक के विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। कपड़ों , मेकअप और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

यह पढ़ें...बहुत फायदेमंद है बेकिंग सोडा: ऐसे करें इस्तेमाल, निखर जाएगी आपकी स्कीन

rashifal

सिंह से कन्या तक...

सिंह शुक्रवार को इस राशि के जातक की वाणी और व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार और सगे- सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या वाहन दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दिवाली की सफाई में वयस्त रहेंगे।

कन्या शुक्रवार को इस राशि के जातक के आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खुशी का अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला शुक्रवार को इस राशि के जातक के लिए परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टलेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृश्चिक शुक्रवार को इस राशि के जातक के सामने अप्रत्याशित खर्च आने से तनाव बढ़ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आसपास का माहौल मनोनुकूल नहीं रहेगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

यह पढ़ें...घबराया चीन: भारत की फ्लाइट्स पर लगाई रोक, इस बड़ी वजह से लिया ये फैसला

rashi

धनु से मकर तक....

धनु शुक्रवार को इस राशि के जातक जो कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले है। आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक गुण से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्यार में कपल धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। संतानों के सवालों की जिज्ञासा को शांत करेंगे। दोस्तो से लाभ मिलेगा।

मकर शुक्रवार को इस राशि के जातक जो नौकरी तथा बिजनेस में है। उनके लिए लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमाएंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ शुक्रवार को इस राशि के जातक जो को दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। दोस्तों व परिवार का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कपड़े और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मीन शुक्रवार को इस राशि के जातक जो कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा करेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story