×

5 मार्च: इस राशि के जातक रहें संभलकर, इन्हें मिलेगी मनचाही नौकरी, जानें राशिफल

5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें आज किसी काम में ज्यादा समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है।

suman
Published on: 5 March 2021 1:54 AM GMT
5 मार्च: इस राशि के जातक रहें संभलकर, इन्हें मिलेगी मनचाही नौकरी, जानें राशिफल
X
जातक के काम को देखकर ऑफिस में बॉस खुश होंगे। जातक को सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। जातक बिना कहे लोगों की मदद करेंगे।

जयपुर माह फाल्गुन विक्रम संवत 2077, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। अनुराधा नक्षत्र , सूर्योदय-06,50, सूर्यास्त-18.26 राहुकालल 11:11 AM से 12:38 PM तक है। शाम 7 बजकर 55 मिनट तक राज योग रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को किसी दोस्त की मदद से व्यापार में मुनाफा होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के लोग घर के कामों में मदद करेंगे। बच्चों की बढ़ती शैतानियों से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे,व्यवसाय में बरकत होगी। बाहर का खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

वृष 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें आज किसी काम में ज्यादा समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है। आज सेहत ठीक-ठाक रहेगी। अगर किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं, तो आज सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

मिथुन 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को राजनीति और धन से जुड़े मामलों में किसी के साथ बहस ना करें। लेन-देन के मामलों से भी दूरी बनाये रखें। आज नई कला, साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ सकती हैं। जातक को करियर में सफलता मिलेगी। आज दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गवाएं, लाभ मिलेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं बाहर की यात्रा करने से बचें। आज तकनीक से जुड़ें जातक को लाभ मिलेगा। जातक के काम को देखकर ऑफिस में बॉस खुश होंगे। जातक को सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। जातक बिना कहे लोगों की मदद करेंगे।

rashi

यह भी पढ़ें...बच्चे को बचाने के लिए जंगली कुत्तों से लड़ गई मां, फिर क्या हुआ देखें इस वीडियो में

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। नजदीकी लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है संभल कर रहें। जातक गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस भी हो सकती है। इस राशि के छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यवसाय से संबधित यात्रा करनी पड़ेगी।

कन्या 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का दिन अच्छा रहेगा है। जातक को बिजनेस में जबरदस्त लाभ हो सकता है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से अपने लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाई-बहन से किसी काम में मदद ले सकते हैं। मन शांत रहेगा। रोजाना योग करने से स्वास्थ अच्छा रहेगा।

तुला 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का दिन शानदार रहेगा। अच्छे विचार दिमाग में आयेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आयेगा। कुछ नया सीखने के मौके मिलेंगे। सेहत का खास ख्याल रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का रोजमर्रा के कुछ कामों में मन नहीं लगेगा। आज कुछ बातें जातक को परेशान कर सकती हैं। धन पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए बिना गुस्सा करें उन्हें शांति से समझाएं। आज ऑफिस में मिलकर काम करने में भलाई है।

RASHI

यह पढ़ें...20 साल की सजा: खत्म हुआ विष्णु का सब कुछ, फिर साबित हुआ निर्दोष, दर्द की दास्तां

धनु से मीन तक...

धनु 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का दिन उत्तम रहेगा। अगर आज कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो दिन शुभ है। बच्चे आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जातक को अचानक से धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा, साथ ही आज मनोरंजन के भी कुछ अवसर अचानक मिल सकते हैं।

मकर 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक का सोचा हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आज बड़े- बुजुर्ग को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा। जातक पढ़ाई के लिए भाई-बहन से मदद ले सकते हैं। जातक किसी रूठे हुए दोस्त को मना लेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को आज पढाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता हासिल होगी। आज परिवार में तालमेल बनाकर रखने से सब अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है, साथी जातक को कोई गिफ्ट दें सकते हैं। मेडिकल से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जातक का समय परिवार के साथ बीतेगा। घर में सुख शांति बनी रहेंगी।

मीन 5 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को धन लाभ हो सकता है। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे । नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला है। जीवनसाथी को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

suman

suman

Next Story