आज का राशिफल: इन 5 राशियों के बिगड़ेंगे काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें...

आज अमावस्या तिथि 01:01 AM तक, फिर प्रतिपदा और नक्षत्र हस्त 02:58 PM दोपहर तक फिर चित्रा, वैधृति योग , उसके बाद विष्कुम्भ योग ,करण चतुष्पद 02:57 PM तक, उसके बाद नाग, साथ ही चन्द्रमा कन्या के बाद तुला राशि पर संचार करेगा। अमावस्या के समापन के साथ ही नवरात्रि की तैयारियों में जुट जाएंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Oct 2020 1:24 AM GMT
आज का राशिफल: इन 5 राशियों के बिगड़ेंगे काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें...
X
घर में मेहमानों के आगमन से मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें।

जयपुर विक्रम संवत 2077 माह आश्विन, दिन शुक्रवार , नक्षत्र-हस्त, सूर्योदय-05.55, सूर्यास्त-18.00, पक्ष-कृष्ण, अमावस्या ,राहुकाल 10:46 AM से 12:12 PM तक। आज के दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य में मन लगाएं। कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों के लिए...

मेष से कर्क तक

मेष शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत अच्छा से बितेगा, कार्यभार बढ़ने से सेहत में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके सेहत में सुधार होगा। दोस्तों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ यात्रा पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

वृष शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक का व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। सेहत भी बिगड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी। आज के दिन अमावस्या का दान-पुण्य करें।

मिथुन शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। क्रोध अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी खुशी का माहौल होगा। व्यापार में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे। अमावस्या पर गरीबों को भोजन कराएं।

कर्क शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक नया कार्य और यात्रा न करें। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। परंतु सेहत में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध अधिक रहेगा, जिससे कार्य बिगड़ेंगे। नौकरी व बिजनेस में संभलकर रहें। बाहर जाने से बचें। अमावस्या पर मंदिरों में जाकर पूर्वजों के नाम से दान करें।

यह पढ़ें...नवरात्रि के 9 रंग: हर दिन माता रानी के लिए पहने ख़ास कपड़े, ऐसे करें प्रसन्न

rashi

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक के दिन प्रारंभ खुशी देने वाला रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं रहेंगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। दोपहर के बाद सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न किजिएगा। अमावस्या का दान पूण्य करें।

कन्या शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक को बौद्धिक कार्यों को करने, जनसंपर्क बनाए रखने और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए अच्छा है । छोटी यात्रा की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। दोपहर के बाद आप दोस्तों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। अमावस्या पर घर में ब्रह्म भोज करवाएं।

तुला शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक शारीरिक तथा मानसिक सेहत के लिए संभलकर रहे। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता न मिले तो निराश न हो। दोपहर के बाद समय के अनुकूल होने का अनुभव होगा। प्रेम संबंध में साथी का साथ मिलेगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल है। अमावस्या का दान करें।

वृश्चिक शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। विवाद विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीघ्र निर्णय लें। परिवार के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढ़ें, इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। अमावस्या पर गरीबों को भोजन कराएं।

यह पढ़ें... .....गाजीपुर में गोलीकांड: राहगीर की हत्या कर भागे लुटेरे, साथ ले गए लाखों रुपए

rashi

धनु से मीन तक

धनु शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक क्रोध और वाणी पर संयम बरते। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम रखें। दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सृर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। संबंध मजबूत होंगे। अमावस्या पर दान-पूण्य करें।

मकर शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक घर, परिवार व व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा व्यवहार करेंगे। इससे माहौल आपके पक्ष में हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें। नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। यात्रा पर जा सकते है। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी। दोपहर के बाद किसी कारणवश स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखे। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अमावस्या पर धार्मिक कृत्य करें और नवरात्रि की तैयारी में जुट जाएं।

मीन शुक्रवार दिन 16 अक्टूबर को जातक घर के सदस्यों के साथ आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और कामों में परिवर्तन करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। दोपहर के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। दोस्तों से लाभ होगा। परिवार से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतान से लाभ होने की संभावना है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story