×

19 मार्च: कृत्तिका नक्षत्र किस राशि के लिए होगा शुभ, किसके लिए अशुभ, जानें राशिफल

 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में धन की कमी होगा। मतलब आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। सोच-समझकर खर्च करें। पारिवारिक स्थिति में किसी सदस्य से विवाद की आशंका है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 March 2021 2:19 AM GMT
19 मार्च: कृत्तिका नक्षत्र किस राशि के लिए होगा शुभ, किसके लिए अशुभ, जानें राशिफल
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर:माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी विक्रम संवत 2077, नक्षत्र कृत्तिका मार्च 19 शुक्रवार को राहु 11:05 AM से 12:34 PM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा । जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों के लिए...

मेष से कर्क तक...

मेष 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। यदि तलाक का मामला चल रहा है तो वह अंतिम निर्णय में बदल सकता है। महिलाओं का घर-परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मनमुटाव होगा। नौकरी में ऑफिस जाने की झंझट से कुछ दिन दूर रहेंगे। बच्चों के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखें।

वृष 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, सम्मान-यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मंगल काम होगा। भूमि-भवन, वाहन संपत्ति खरीदने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। गिरते शेयर मार्केट का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। निवेश करें।

मिथुन19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बाहर की यात्रा से बचें। प्रेम संबंध में इजहार के लिए बढ़िया है।

कर्क 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को निर्णय लेने में परेशानी होगी। मन में उलझन व डर बना रहेगा। परिवार और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। सेहत का ख्याल रखें। घर पर ही मनोरंजन के साधन जुटाएंगे। और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

rashi

यह पढ़ें...फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से झोंकी धूलः उम्रकैद का सजायाफ्ता आया पकड़ में

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत बढ़िया रहेगा। यात्रा से बचें व पारिवारिक समारोहों का टाल दें।

कन्या 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक परिवार में और कार्यस्थल पर आपकी अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। पत्नी व मां का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।सेहत का ख्याल रखें। यात्रा से बचें।

तुला 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रूके कार्यों में प्रगति आएगी। बच्चों का ख्याल रखें।प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से अनबन होगा। संभलकर रहें।

वृश्चिक 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे।सेहत खराब होगी। परिवारमें कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में घर से ही काम करेंगे। बिजनेस में नुकसान होगा।प्रेम में इजहार के लिए वक्त बढ़िया है।

RASHI

यह पढ़ें...बांग्लादेशियों को सजाः भारत में अवैध निवास पर फंसे, UP ATS ने किया था गिरफ्तार

धनु से मीन तक...

धनु 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में धन की कमी होगा। मतलब आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। सोच-समझकर खर्च करें। पारिवारिक स्थिति में किसी सदस्य से विवाद की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़े होंगे।बिजनेस में बंद की स्थिति होगी। नौकरी में घर से काम करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मकर19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के काम की अधिकता और भागदौड़ रहेगी। ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग मिलने से काम का बोझ कुछ कम होगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मानसिक परेशानियां, चिंता कम होगी। सेहत का ध्यान रखे। बच्चों को बाहर न जाने दें।

कुंभ 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को भी आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। घर पर ही रहें। संतान को बुखार, स्वयं को पेट संबंधी कोई रोग आ सकता है। व्यवहार में मधुरता लाए। नौकरी व बिजनेस में रफ्तार कम होगी।

मीन 19 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के घर-परिवार में माहौल खुशियों से भरा रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन परिवार के किसी कार्य पर खर्च अधिक हो जाने से मन में उदासी रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य की नई योजना बनाएंगे। ऑफिस व बिजनेस से इन दिनों जातक को दूर रहने में भलाई है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story