×

राशिफल: कर्क राशि वाले करें दुर्गा कवच का पाठ, जानें बाकी राशियों के लिए उपाय

20 फरवरी शनिवार के दिन जातक के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी कामों की बाधा दूर होगी।जातक के जीवन में स्थिति मनोनुकूल रहेगी। बिजनेस के  लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगी साथ देंगे।

suman
Published on: 20 Feb 2021 2:14 AM GMT
राशिफल: कर्क राशि वाले करें दुर्गा कवच का पाठ, जानें बाकी राशियों के लिए उपाय
X
जयपुर : माह- माघ, तिथि-अष्टमी, नक्षत्र- रोहिणी, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18:26, राहु 09:50 AM से 11:15 AM तक है। चन्द्रमा वृष राशि पर संचार करेगा। आज शनिवार शनि की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

जयपुर : माह- माघ, तिथि-अष्टमी, नक्षत्र- रोहिणी, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18:26, राहु 09:50 AM से 11:15 AM तक है। चन्द्रमा वृष राशि पर संचार करेगा। आज शनिवार शनि की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक..

मेष 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक फालतू खर्च करेंगे। आज लाभ के अवसर नहीं मिलेंगे। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से बेकार में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा।आज उड़द का दान करें।

वृष 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी जातक को उपहार की प्राप्ति होगी। बिजनेस अच्‍छा चलेगा और निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। बिजनेस यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी की चाहत तो गायत्री और दुर्गामंत्र का नित्य जाप करें।

मिथुन 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक के मन में दुविधा रहेगी, इससे काम बिगड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जातक आज विवाद को बढ़ावा न दें और अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें।शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, घटना टल जाएगी।

कर्क 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई खुशखबरी की सूचना प्राप्त होगी। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। समाज में आत्मसम्मान बना रहेगा। जातक के आय में वृद्धि होगी। नए दोस्त बनेंगे। जीवन सुखमय होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान संबंधी समाचार मिलेगा। दुर्गा कवच का पाठ करें।काम बनता रहेगा।

rashi

यह पढ़ें....कविता के आंगन में व्यंग्य का अंकुर

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। बिना कारण गुस्से से बचें और बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। घर ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। ऑफिस में तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

कन्या 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक को जमीन व मकान संबंधी बाधा दूर होकर लाभ मिलेगी। कोई बड़ा सौदा आज जातक को बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।सूर्य मंत्र का जाप करें समृद्धि बढ़ेगी।

तुला 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को रुका हुआ धन मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में शांति से हर काम बनेगा। ऑफिस में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता के लिए गणेश जी का ध्यान और स्तुति करें, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। दोस्तों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी का ध्यान करें।

rashi

यह पढ़ें....अनामिका उंगली में ही हमेशा क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी

धनु से मीन तक....

धनु 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक की धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। हर तरह के कामों में लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी और मान-सम्मान मिलेगा। जातक के दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।बिजनेस व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में सफलता के लिए कृष्ण और राधा की पूजा करें।

मकर 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी कामों की बाधा दूर होगी।जातक के जीवन में स्थिति मनोनुकूल रहेगी। बिजनेस के लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। हर शनिवार और मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक जो विद्यार्थी है सफलता हासिल करेगे। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बिजनेस से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य जातक से प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।हनुमान जी आराधना करें।

मीन 20 फरवरी शनिवार के दिन जातक कोई नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में सुधार व परिवर्तन हो सकता है। बिजनेस मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें अच्छी रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। सेहत का ध्यान रखें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें काम बनेगा।

suman

suman

Next Story