×

28 फरवरी: मेष से मीन तक कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

रविवार जातक को लाभ देने वाला है। जातक आज खुद का मूल्यांकन करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे।

suman
Published on: 28 Feb 2021 1:14 AM GMT
28 फरवरी: मेष से मीन तक कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल, पढ़ें आज का राशिफल
X
जातक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते है। कानूनी मामलों मे खर्च होंगे। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

जयपुर : माह-फाल्गुन, तिथि- प्रतिपदा, नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी ., पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 06:26, सूर्यास्त- 18:26, राहुकाल 04:59 PM से 06:25 PM तकहै। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। आज सूर्य देव की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक...

मेष 28 फरवरी दिन रविवार को जातक के पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जमीन-जायदाद के मामलों मे लाभ होगा। कानूनी मामलों में दिन जातक के पक्ष में हैं। प्रेम के मामले में दिन ठीक-ठाक है। दोपहर बाद साथ से मिल सकते हैं इससे संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला है। नौकरी व बिजनेस में लाभ के आसार है।

वृष 28 फरवरी दिन रविवार को जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो प्रयासों को बढ़ाएं सफलता के योग है। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है।

मिथुन 28 फरवरी दिन रविवार जातक को गृहस्थ जीवन खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे।। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है।

कर्क 28 फरवरी दिन रविवार जातक के लिए कई मामलों में अनुकूल है। आज जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ होगा। जातक को प्रयासों से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए अनूकूल है। नौकरी व बिजनेस में दूसरों पर भरोसा करने से बचें।

rashi

यह पढ़ें...डॉक्टर ‘बेटे’ की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे राजनाथ सिंह, 20 साल पहले लिया था गोद

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह 28 फरवरी दिन रविवार को जातक नए प्रोजेक्ट में बिजी रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेंगे। आज मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या 28 फरवरी दिन रविवार को जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पिता की संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न होगी। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

तुला 28 फरवरी दिन रविवार को जातक को आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। आज कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। अच्छे गुणों के कारण आज कई पुराने काम बनाने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है।

वृश्चिक 28 फरवरी दिन रविवार कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। नौकरी और बिजनेस में सफल होंगे। आज छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा।

rashi

यह पढ़ें....अब गोरखपुर चिड़ियाघर में दहाड़ेंगे पटौदी और मरियम, इनकी उम्र जानकर चौंक जाएंगे

धनु से मकर तक

धनु 28 फरवरी दिन रविवार को जातक काम करने के तरीके मे बदलाव करेंगे। इससे जातक को लाभ होगा। विवाहित जातकों के लिए दिन सही है। जातक अपने घर में शांत माहौल बनाने के लिए प्रयास करेंगे, सफलता मिलेगी। अपने परिवार को एक साथ देखकर खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे।

मकर 28 फरवरी दिन रविवार को जातक अपना समय प्यार को देंगे। बिजनेस के लिए योजना बनाएंगे, बेहतर परिणाम देगा। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। आर्थिक तौर से आज बड़ा लाभ मिल सकता है।

कुंभ 28 फरवरी दिन रविवार जातक को लाभ देने वाला है। जातक आज खुद का मूल्यांकन करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान करें।

मीन 28 फरवरी दिन रविवार को जातक ज्यादा बिजी रहेंगे। जातक खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें है। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा।

suman

suman

Next Story