×

4 मार्च: इन 3 राशि वालों को मिलेगी आज सबसे बड़ी खुशखबरी, जानें अपना राशिफल

4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी ऊंचाई पर चढ़ेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। जैसे जीवनसाथी की कल्पना की थी वो मिलने का आज दिन है।

suman
Published on: 4 March 2021 2:15 AM GMT
4 मार्च:  इन 3 राशि वालों को मिलेगी आज सबसे बड़ी खुशखबरी,  जानें अपना राशिफल
X
जातक के लिए फलदायी है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।त्योहार को लेकर साफ-सफाई का काम करेंगे। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे।

जयपुर : माह – फाल्गुन, तिथि – षष्ठी, पक्ष –कृष्ण , वार – गुरुवार, नक्षत्र –आर्द्रा, सूर्योदय – 06:21,सूर्यास्त – 18:24 राहु 02:06 PM से 03:33 PM तक है। 06:20 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा । आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष से वृष तक....

मेष 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक अपनी वाणी में मधुरता लाए। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी काम में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम संबंध में है तो रिश्ते को नाम देने का उचित समय है।

वृष 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक धन, व्यवहार और निवेश में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। तनाव न लें। पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई कार्यक्रम का आयोजन होगा। धन खर्च होगा। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक ऑफिस में प्रदर्शन बेहतर करेंगे। अपने सहकर्मियों के लिए आदर्श भी बनेंगे । बिजनेस में अच्छे-अच्छे ऑफर मिल सकते है। जो भविष्य के लिए लाभप्रद है। अपनी संतान की सेहत का ध्यान रखें और उनकी जरुरतों को पूरा करें । साथ में दोस्तों व परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

कर्क 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में भी अच्छा करेंगे और इससे सराहना के साथ पुरस्कार भी जातक को मिलेगा। जातक के काम की प्रशंसा होगी। जातक अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में धन लाभ होगा। निवेश करेंगे तो भविष्य में लाभ मिलेगा। बचपन की यादों में खोने का दिन है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसका लाभ मिलेगा।

rashifal

यह भी पढ़ें..मेरठ में बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, छात्रा को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सिंह से कन्या तक

सिंह 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक के लिए कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन खुशियों से भरा होगा। धैर्य और दृढ़ स्वभाव आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर डालेगा। जिससे हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वाणी पर सयंम रहेगा। बिजनेस व नौकरी में लाभ मिलेगा।

कन्या 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक के घर में सुख शांति बनी रहेगी। जातक को अपनों का साथ मिलेगा। उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मस्ती करेंगे। छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। बिजनेस में किसी पर भरोसा ना करें दिन आपके पक्ष में नहीं है।

तुला से वृश्चिक तक

तुला 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक को धन की प्राप्ति होगी। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। अपनी प्लानिंग किसी के सामने रखने पर लाभ होगा। किसी खास से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंकझोंक के साथ खुशियों से भरा पल गुजरेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना नहीं होगी। लोग आपका फायदा उठाएंगे।

वृश्चिक 4 मार्च गुरुवाको इस राशि के जातक के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी ऊंचाई पर चढ़ेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। जैसे जीवनसाथी की कल्पना की थी वो मिलने का आज दिन है। नौकरी व बिजनेस सामान्य है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। जरूरी ना हो तो ना करें। बच्चों का ख्याल रखें।

rashifal file

यह पढ़ें...बंगाल में विस्फोट! टीएमसी विधायक पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, पार्टी में हड़कंप

धनु से मकर तक....

धनु 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक को भाग्य के साथ अच्छा परिणाम मिलेंगे। जातक प्रभावशाली लोगों से संपर्क में रहेंगे। आज पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ कमा सकते हैं। गुस्से के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत काम न करें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही बिजनेस की समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।

कुंभ से मीन तक

कुंभ 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के जातक को नौकरी में बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। सरकारी काम से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाए लाभ होगा।

मीन 4 मार्च गुरुवार को इस राशि के इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना होगा। संपत्ति के संबंध में जातक को लाभ मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। बिजनेस में विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

suman

suman

Next Story