×

10 सितंबर राशिफल : कर्क राशि वालों के सपने होंगे साकार, जानिए बाकी सबका हाल

माह – आश्विन,तिथि – अष्टमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – गुरुवार,नक्षत्र –रोहिणी , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36  ,। कैसा रहैगा गुरुवार का दिन जानिए राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Sep 2020 1:29 AM GMT
10 सितंबर राशिफल : कर्क राशि वालों के सपने होंगे साकार, जानिए बाकी सबका हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – अष्टमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – गुरुवार,नक्षत्र –रोहिणी , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 ,। कैसा रहैगा गुरुवार का दिन जानिए राशिफल

मेष 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक की वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक तरक्की योग बन रहे हैं। छात्रों को फोकस अपनी पढ़ाई पर ही करना है। सेहत पर ध्यान दें। घर में खुशियां दस्तक देंगी। बिजनेस में सतर्क रहें, नहीं तो धोखा खा सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

वृष 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। मेडिटेश से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस सप्ताह जातक की नौकरी व ऑफिस में सहयोगियों से परेशानी रहेगी। परिवार में जातक की बात को महत्व दिया जाएगा। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में क्रोध प्रबल रहेगा, इसलिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान आदि लगाएं। इससे मन शांत होगा। परिवार की समस्या को लेकर मन अशांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाशेंगे। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाएगा। दोस्त के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

कर्क 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक को भविष्य की योजना बनाने और उसे साकार करने में मदद मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि जातक किसी निर्णय को परिजनों पर बेवजह थोपने का प्रयास ना करें। पुरानी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ेगा। इसलिए बेहतर होगा शांत रहें। प्रेम संबंध मुश्किल में हैं संभालें।

यह पढ़ें...BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, हुआ है कोरोना

rashifal file सोशल मीडिया से

सिंह 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जातक के जीवन से आर्थिक संकट दूर नहीं होगा, लेकिन फिर भी बेहतर स्थिति रहेगी। पारिवारिक सहयोग से बड़ी समस्याओं से उबर जाएंगे। बिजनेस में बेहतरी की संभावनाएं बनने लगेगी। सेहत अच्छा रहेगा। रिश्तो दूरियां बढ़ेगी। विवाह में देरी होगी।

कन्या 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक में आत्मविश्वास भरा रहेगा। मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और भविष्य की किसी योजना पर ठोस निर्णय लेंगे। बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सदस्यों में तालमेल रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। लेकिन यात्रा ना करें।

तुला 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक के परिवार में किसी तरह का आयोजन होगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पूरे हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है, जिनकी मदद करना पड़ेगा। बिजनेस वाले जातक के लिए समय नई संभावनाओं वाला है। नौकरी में लोगों को अस्थिरता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी, लेकिन जल्द ही संभल जाएगी। माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

यह पढ़ें...सेहत ही नहीं, धन की भी होती है बरसात, जब करते हैं हर दिन ऐसे सूर्य नमस्कार

10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार सोशल मीडिया से

धनु 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक को समाज में सम्मान मिलेगा। पुरानी योजनाओं का प्रयास करें। आज परिवार से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति लगातार सुधार करें। नौकरी में लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें। माता-पिता की सेवा करें। प्रेम संबंध में अलगाव होगा।

मकर 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक के लिए सामान्य रहेगा। कुछ नई बातें और बदलाव जीवन में होने वाले हैं। परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं इस सप्ताह बन रही हैं, अवसर पहचानकर उनका लाभ उठाना सीखें। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक का भविष्य उज्जवल है। ऑफिस के जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलने का समय है। बिजनेस में किसी परिवारिक व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। धन की कमी धीरे-पूरी होने लगेगी। परिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी में नहीं आने वाली है। संतान सुख मिलेगा।

मीन 10 सितंबर जितिया व्रत के साथ दिन गुरुवार को जातक को लाभ मिलेगा। बिजनेस में भविष्य की योजनाएं लाभवर्धक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत ठीक रहेगी। सर्दी-जुकाम हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। प्रेम संबंध और शादी के लिए आज उत्तम है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story