×

राशिफल 29 अक्टूबर: मेष राशि वालों को मिलेगा उपहार, जानें बाकी राशियों का हाल

अपनों से उपहार मिलेगा। बहुत समय से अधूरा काम आज पूरा होगा। बिजनेस के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 Oct 2020 2:11 AM GMT
राशिफल 29 अक्टूबर: मेष राशि वालों को मिलेगा उपहार, जानें बाकी राशियों का हाल
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

लखनऊ-माह आश्विन, दिन-गुरुवार , नक्षत्र- उभा., सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी। राहुकाल-सुबह- 13.05 से 14:30 तक। सवार्थसिद्धी योग सारे काम बनाने वाले योग दोपहर 12 बजे से शुक्रवार सुबह सूर्योदय तक रहेगा। कैसा रहेगा गुरुवार, जानिए 12 राशियों का हाल ..

मेष से कर्क तक....

मेष 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक कों जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश होगा। आज के दिन निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों को देखकर काम करने में कोई जल्दीबाजी न करें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, सफलता मिलेगी।

वृष 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक को बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव से सेहत खराब कर सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। ऑफिस में अपनी ग़लती स्वीकार करें। इस वजह से नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेंगे।

मिथुन 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक अपनी योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाएंगे। जिससे वह दूसरों को भी लाभ होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस और निवेश न करें। आज जातक दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान देंगे,जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। बच्चों को ज़्यादा छूट ना दें, समस्या खड़ी हो सकती है। प्यार में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में हुए बदलावों से लाभ मिलेगा। मां का ख्याल रखें।

कर्क 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक को सावधान रहने की जरूरत है। अपनों से उपहार मिलेगा। बहुत समय से अधूरा काम आज पूरा होगा। बिजनेस के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। आज हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं।

rashi

यह पढ़ें....भूकंप से फिर कांपी धरती: जोरदार झटकों से डरे लोग, घरों से निकलकर भागे

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक और जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत में झुकाव होगा। किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आज सेहत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज बच्चों के साथ मंदिर में जा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही मुश्किलें आज खत्म होंगी। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है, उनको आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अपनों से बड़ों को प्रणाम करें, सफलत प्राप्त होगी।

तुला 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक को किस्मत का साथ मिलेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज बिना किसी की मदद के पूरा हो जाएगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। प्रेम में धोखा खाएंगे। रोली का तिलक लगाने से हर काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक रचनात्मक कामों में मन लगाएंगे।अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। एकतरफ़ा प्यार जातक को दुख देगा। लेकिन बिजनेस और नौकरी में जातक की एक अलग पहचान बनेगी।

यह पढ़ें....Blue Moon: चांद से जगमगाएगा पूरा आसमान, ऐसा होगा पहली बार, इस दिन दीदार

धनु से मीन तक....

धनु 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक लम्बी यात्रा पर जाएंगे। सेहत में सुधार होगा,जो काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। ख़र्च करते वक़्त ध्यान रखें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को मस्ती करेंगे। आज साथी का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। बच्चों को लेकर परेन रहेंगे।

मकर 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो धन से संबंधित काम करते हैं, उन्हें अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। घर में किसी मंगल कार्य के होने के शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

कुंभ 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। दैनिक कामों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। व्यर्थ की भाग दौड़ से परेशान रहेंगे। आय के स्त्रोत में बढ़ेंगे। नौकरी और बिजनेस में समय अच्छा रहेगा। बाहर ना जाएं।

मीन 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन जातक का पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा। आज खुद में बदलाव लाएंगे, क्योंकि बदलाव करने से नए मौके मिल सकते हैं। किसीकंपनी से विदेश में जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जातक अपने एक्जाम की तैयारी में मन लगाएंगे । हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं,रुकावटे दूर होगीं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story