×

29 जुलाई राशिफल: इन राशियों का लगेगा अध्यात्म में मन, होगा शुभ, जानें बाकी का हाल

सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-दशमी, दिन- बुधवार,नक्षत्र- विशाखा, सूर्योदय-05.20, सूर्यास्त-18.42। बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 July 2020 1:07 AM GMT
29 जुलाई राशिफल:  इन राशियों का लगेगा अध्यात्म में मन, होगा शुभ, जानें बाकी का हाल
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

जयपुर सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-दशमी, दिन- बुधवार,नक्षत्र- विशाखा, सूर्योदय-05.20, सूर्यास्त-18.42। बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक काम करेंगे है। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।शुभ रंग हैं- नारंगी।

वृष बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक मंगल और गुरु की वजह से बल में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें। शुभ रंग- पीला और गुलाबी

मिथुन बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। आज पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें। शुभ रंग है-लाल।

कर्क बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में सफल होंगे और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है,धोखा खा सकते हैं। दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें। आज का शुभ रंग-हल्का हरा।

यह पढ़ें...इन 5 आदतों को बदलें, ब्वॉयज बना सकते हैं लड़कियों को अपना दीवाना

सिंह बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है। शुभ रंग- काला, नीला।

कन्या बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी पड़ेगी।किसी जरुरतमंद को कुछ गुप्तदान करें। शुभ रंग-लाल।

तुला बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आज परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा,लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें। आज का शुभ रंग है-सफेद।

वृश्चिक बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पशुओं की पूरे दिन सेवा करें। लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग है -नीला

यह पढ़ें...अटूट प्रेम का प्रतीक: रामराखी, चूड़ाराखी या कहिए लूंबा, जानें रक्षा बंधन से जुड़ी ये बातें

धनु बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक को अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। काम की वजह से घूमना फिरना पूरे दिन लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा। निजी संबंधों मे अलगाव की स्थिति है। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग है-हरा।

मकर बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें। आज का शुभ रंग-पीला।

कुंभ बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक आज थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम लें। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा।निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। आज शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। शुभ रंग- लाल।

मीन बुधवार दिन 29 जुलाई को इस राशि के जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दें। चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ से वंचित रहेंगे। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए। शुभ रंग- आसमानी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story