×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

राशिफल 11Oct: इन राशियों के लिए अच्छा नहीं है रविवार, हो जाइए सावधान, जानें....

कुछ राशियों के लिए 11 अक्टूबर दिन रविवार प्रेम संबंध के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, तो कुछ राशियों को नौकरी और बिजनेस मे आपार सफलता मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Oct 2020 1:20 AM GMT
राशिफल 11Oct: इन राशियों के लिए अच्छा नहीं है रविवार, हो जाइए सावधान, जानें....
X
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर माह आश्विन, दिन रविवार , नक्षत्र- पुष्य, सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.00, पक्ष-कृष्ण, तिथि-नवमी, शुभ मुहूर्त सुबह में 11:45 से12:33 तक, आज सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। । आज रविवार को चन्द्रमा कर्क राशि में है। सुबह की शुरूआत सूर्य को जल चढ़ाकर करें। मेष ,कन्या, मीन के जातकों के लिए कैसा रहेगा रविवार जानिए ...

मेष से कर्क तक....

मेष 11 अक्टूबर दिन रविवार को दोस्तों से मुलाकात होगी। खुशी की खबर प्राप्त होगी। बेकार का खर्च करेंगे। सेहत कमजोर हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस से लाभ होगा। नौकरी में काम बढ़ेगा और जल्दबाजी न करें। सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृष 11 अक्टूबर दिन रविवार भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में शब्दों के प्रयोग पर ध्यान दें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। सेहत कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। सूर्य मंत्र का जाप करें।

मिथुन 11 अक्टूबर दिन रविवार सामाजिक कार्य करने में जातक का मन लगेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विरोधी व्यक्तियों से सावधान रहें, समय की अनुकूलता है। आज के दिन नमक का सेवन न करें।

कर्क 11 अक्टूबर दिन रविवार बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी काम बढ़ेगा साथ ही लाभ भी होगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह बना रहेगा।

यह पढ़ें....एटा में खूनी संघर्ष: हत्या के खेल में बदला मामूली विवाद, एक की मौत से मचा कोहराम

rashifal सोशल मीडिया से फोटो

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 11 अक्टूबर दिन रविवार जातक का सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है।बिजनेस में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 11 अक्टूबर दिन रविवार दुष्टजनों से सावधान रहे। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। आज आपका काम में देर से होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में अनबन होगी।

तुला 11 अक्टूबर दिन रविवार जातक के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। बिजनेस से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।रिश्तों को लेकर बोलने से पहले सोच-समझकर बोले। बाहर ना जायें। किसी को जरूरत की चीज दान दें।

वृश्चिक 11 अक्टूबर दिन रविवार जातक को चोट लग सकती है। रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस लाभदायक रहेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।मंदिर जाएं दिन अच्छा गुजरेगा।

यह पढ़ें....यूपी बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने के लिए सरकार उठाने जा रही है कड़े कदम

rashifal सोशल मीडिया से फोटो

धनु से मीन तक...

धनु 11 अक्टूबर दिन रविवार ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। शिव मंत्र का जाप करें।

मकर 11 अक्टूबर दिन रविवार जातक को सेहत का बड़ा नुकसान हो सकता है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति विशेष से बहस हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आदित्यस्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सुविधाएं बढेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगा। बिजनेस में नई डील हो सकती हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बेकार की परेशानियों में न पड़ें। आज लाल फूल से सूर्य की पूजा करें।

मीन 11 अक्टूबर दिन रविवार को जातक की ऑफिस में प्रशंसा होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। बच्चों का ख्याल रखे। प्रेम इजहार करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story