×

14 सितंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए बाकी का हाल

मेष, सिंह वृष, कन्या तुला  समेत सारी राशियों में किसके जीवन में आने वाला है आज तूफान जानें राशिफल...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Sep 2020 1:26 AM GMT
14 सितंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए बाकी का हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर: वार सोमवार माह आश्विनी, तिथि द्वादशी पक्ष- कृष्ण, नक्षत्र-पुष्य सूर्योदय 06:11, सूर्यास्त 18:32जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन । मेष, सिंह वृष, कन्या तुला समेत सारी राशियों में किसके जीवन में आने वाला है आज तूफान जानें राशिफल...

मेष, वृष, मिथुन व कर्क राशि

मेष 14 सितंबर सोमवार के दिन जातकों को किसी पद व प्रतिष्ठा के प्राप्त होने के योग हैं। सामाजिक जीवन मे आपका कद उच्च होगा। कहीं न कहीं से अर्थ लाभ होगा। स्वजनों की खुशहाली का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

वृष 14 सितंबर सोमवार के दिन जातको को सामाजिक जीवन के प्रभाव को बढ़ाने वाला होगा। आपकी छवि एक नेक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य आज किसी जरूरी मामलों मे चर्चा सम्भव है। निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। आजीविका की उन्नति हेतु परेशानी में पड़ सकते हैं।

मिथुन 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को शारीरिक क्षमताओं की वृद्धि करने वाला होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशहाली के पल होंगे। रोजगार के प्रयासों में कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कुछ प्रयासों के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। ऋणों के भुगतान की परेशानी बढ़ेगी।

कर्क 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी। आज स्थान परिवर्तन के योग है। आज कार्य सम्पादन व विक्रय के कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने में भाग-दौड़ हो सकती है। पूंजी निवेश व निजी रिश्तों में कुछ अन्तराल के बाद अनुकूलता प्राप्त होगी। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

यह पढ़ें....ऑपरेशन वज्र: गैंगेस्टर की मां व मौसी की संपत्ति जब्त, सैकड़ों स्थानों पर दबिश

rashi सोशल मीडिया से

सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि

सिंह 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को शिक्षण, लेखन, सम्पादन, प्रबंधन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। अर्थ सम्बंधों मे लाभ का स्तर ऊंचा होगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली के पल होंगे। पूंजी निवेश में लाभ होगा। सेहत में अपेक्षित लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा।

कन्या 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को आधुनिक सुख के साधनों को जुटाएंगे। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन करेंगे। सेहत में चल रही पीड़ाओं से निजात मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। कार्य व व्यापारिक प्रगति के अवसर प्राप्त होगे। आज कुछ मामलों में धना का अभाव झलकता है।

तुला 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को कार्य क्षेत्र में अनुकूल महौल प्राप्त होगा। सहकर्मियों के बीच तालमेल बिठाएंगे।अपनों के सहयोग से आज धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक का व्यापारिक उन्नति हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज धर्म कार्यों में मन लगेगा। आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य संदर्भों मे पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान से सेहत बढ़िया रहेगी।

यह पढ़ें...नोएडा में बंद हो सकती है सिटी बस सेवा, संचालन पर रोक की बड़ी वजह ये…

RASHIFAL सोशल मीडिया से

धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि

धनु 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक की मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जीवन में तरक्की के योग हैं। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। धन निवेश मे लाभ होगा। यदि आप अध्यनरत हैं, तो निश्चित सफलता के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति के योग हैं। मातृ पक्ष को लेकर परेशान हो सकते है।

मकर 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक को आजीविका के क्षेत्रों में तरक्की देने वाला होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में आज मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक संस्था में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों में विवाद छिड़ सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति संबंध खराब कर सकता है।

कुंभ 14 सितंबर सोमवार के दिन जातक के गृहस्थ जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला साबित होगा। व्यापारिक उन्नति से संबंधित अधिकारियों के मध्य बैठक हो सकती है। प्रतियोगी क्षेत्रों में उन्नति हेतु और समय देना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन 14 सितंबर सोमवार के दिन के जातको को कार्मिक उन्नति के अवसर मिलेगा। सरकारी सेवा क्षेत्रों मे आज स्थानान्तरण के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आज विरोधी पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। परिवार के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती हो सकती है। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story