×

राशिफल: सेहत, प्यार और धन, जानें आज किस राशि का छोड़ेगा साथ..

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि नवमी, नक्षत्र ज्येष्ठा, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-02.03 pm से 03.38 pm। जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Aug 2020 1:18 AM GMT
राशिफल: सेहत, प्यार और धन,  जानें आज किस राशि का छोड़ेगा साथ..
X
धन में वृद्धि , सौभाग्य वृद्धि और नए काम की शुरुआत के लिए कैसा रहेगा आज ,जानें 12 राशियों की किस्मत का हाल

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि नवमी, नक्षत्र ज्येष्ठा, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-02.03 pm से 03.38 pm। जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

मेष 27 अगस्त दिन गुरुवार के दिन जातक के सेहत में कमी रहेगी, या पुराने रोग से परेशानी भी बढ़ सकती है। आज का दिनए अशान्ति या पराधीनता का अनुभव करानेवाला हो सकता है। धन के खर्च से बचें। बिजनेस व नौकरी में सब आपकी खिंचाई करेंगे, नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सतर्क रहेष

वृष 27 अगस्त दिन गुरुवार के दिन दोस्तों व परिवार से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से लाभ मिलेगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। आज पूरा दिन सुगठित आयोजन एवं मनोकामना के साथ सुख से व्यतीत होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। बच्चों का ध्यान रखें।

मिथुन 27 अगस्त दिन गुरुवार के दिन व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में विचार करेंगे। दैनिक आय पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझे बाद में अन्य सुयोग्य या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले कर ही आज आगे बढ़े। यात्रा को टाल दें। केंद्रित करेंगे। यदि कोई शुभ कर्म करने का सोच रहें है तो आज का दिन आपका साथ भी देगा।

कर्क 27 अगस्त दिन गुरुवार के दिन व्यवसाय में सावधानी न रखने पर आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। अन्य के कार्यों एवं योजनाओं में दखलअंदाज़ी न करें, मानहानि या अपने व्यक्तित्व पर संकट भी आ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी अपने के खोने का दुखद समाचार मिल सकता है। खुद मजबूत बनाए।

यह पढ़ें...ग्रंथों की ये बातें: इन चीजों को ना गिरने दें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

सिंह 27 अगस्त दिन गुरुवार के दिन जातक को अपनो का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस व नौकरी से लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें।

कन्या 27 अगस्त दिन गुरुवार को आत्मविश्वास और इष्ट देव की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। बिजनेस में लाभ वाला दिन है।

तुला 27 अगस्त दिन गुरुवार को अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से बचें कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक 27 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के लिए दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। संतान की ओर से सफलता के योग है। कहीं न कही से धन लाभ होगा। नौकरी व बिजनेस के क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

यह पढ़ें..अतीक की 8 करोड़ की कार: इन लग्जरी गाड़ियों पर पुलिस की नजर, जल्द होंगी सीज

rashi 27 aug

धनु 27 अगस्त दिन गुरुवार को के गृहस्थ जीवन सबकुछ अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार के साथ तालमेल बना कर रखेंगे। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। बिजनेस में किसी का हस्तक्षेप ना हो। सेहत बढ़िया है।

मकर 27 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के अच्छा होगा। परीक्षा व नौकरी में उत्साह उत्साह काम बनेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगा। भवन व वाहन संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत से परेशान रहेंगे । सफलता देने वाला होगा। अपने पुराने घर को नया रुप देंगे। पिता की संपति से लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा।

कुंभ 27 अगस्त दिन गुरुवार को जातक की सेहत बढ़िया है। सकारात्मक सोच से कामयाबी इस राशि के जातक को आज के दिन मिलने वाली है। जो विवाह योग्य है उनका रिश्ता तय हो सकता हैं। किसी यात्रा पर जाने के योग है। बिजनेस व नौकरी में स्थिति सामान्य है।

मीन 27 अगस्त दिन गुरुवार को जातक मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। संतान का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story