×

25 October राशिफल : दशहरा के दिन कैसा रहेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी व बिजनेस के हालात भी अच्छे रहेंगे। शादी योग्य जातकों के रिश्ते की बात पक्की होंगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Oct 2020 2:06 AM GMT
25 October राशिफल : दशहरा के दिन कैसा रहेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ माह आश्विन, दिन- रविवार , नक्षत्र-धनिष्ठा, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- नवमी -दशमी। आज विजयदशमी का त्योहार है। राहुकाल-सुबह 15.56 से 17:21 तक कैसा रहेगा रविवार 12 राशियों के लिए..

मेष से कर्क तक ….

मेष 25 अक्टूबर के दिन जातक के घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आयेंगे।

रोजगार और आर्थिक- आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा

प्रेम- प्यार में संबंध मजबूत होंगे। शादी तक बात पहुंचेगी।

सेहत- सेहत ख्याल रखें, बाहर जाने से पहले सतर्क रहें।

शिक्षा- छात्र पढाई की अपेक्षा खेलकूद में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे

शुभ रंग- सफेद

उपाय– हनुमानजी की आराधना करें।

वृष 25 अक्टूबर के दिन जातक का बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी करने वाले लोगों की प्रशंसा होगी। बिजनेस सामान्य चलेगा। धन खर्च अधिक होगा।

प्रेम- प्यार में धोखा मिलेगा। शादी में तनाव बना रहेगा

सेहत- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी।

शिक्षा- छात्र पढाई की अपेक्षा खेलकूद में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे।

शुभ रंग- आसमानी

उपाय– सुहाग की सामग्री दान करें।

मिथुन 25 अक्टूबर के दिन जातक का अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

रोजगार और आर्थिक- आज भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। धन लाभ होगा।

प्रेम- पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

सेहत- स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, बाहर जाने से बचे।

शिक्षा- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा

शुभ रंग- हरा

उपाय– दान करें।

कर्क 25 अक्टूबर के दिन जातक बुद्धिमानी से काम लेंगे। वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ नहीं मिलेगा।

प्रेम- प्यार में कल्पना की दुनिया में रहेंगे। पत्नी का साथ मिलेगा।

सेहत- मां की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। खुद का ख्याल रखें।

शिक्षा- पढ़ने वाले छात्र सफल होंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– केले के पेड़ की पूजा करें।

यह पढ़ें....बिहार में मतदान से पहले तड़तड़ाईं गोलियां, प्रत्याशी की हत्या, मारा गया एक हमलावर

rashi

सिंह से वृश्चिक तक ….

सिंह 25 अक्टूबर के दिन जातक को कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगा। आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे। लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। माता-पिता का सुख अच्छा मिलनेवाला है।

रोजगार और आर्थिक- मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

प्रेम- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

सेहत- आंखों की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

शिक्षा- छात्रों का दिन अच्छा व्यतीत होगा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने वाला है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– सूर्य को जल चढ़ाएं और मंत्र जाप करें।

कन्या 25 अक्टूबर के दिन जातक का भाग्य अच्छा रहेगा। अपने दोस्तों एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

रोजगार और आर्थिक- आज कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचेहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा।

प्रेम- दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए बढिया दिन है।

सेहत- जातक का खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा।

शिक्षा- छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– मां दुर्गा की आराधना करें।

तुला 25 अक्टूबर के दिन जातक अपने से बड़ों का आदर सत्कार करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।

रोजगार और आर्थिक- बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा।

प्रेम- परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।शादी की बात पक्की होगी।

सेहत- सेहत सामान्य रहेगा, लेकिन काम की वजह से परेशान रहेंग।

शिक्षा- आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- नीला

उपाय– शनि मंत्र का जप करें।

वृश्चिक 25 अक्टूबर के दिन जातक का अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी छूटेगी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ेगी। धन सचंय करेंगे।

प्रेम- आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्यार में भी साथी के साथ अनबन की स्थिति हो सकती हैं। जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

सेहत- परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत परेशानी का सबब बनेगी।

शिक्षा- जातक को पढ़ाई में असफलता का स्वाद चखना पड़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

उपाय– मंगल ग्रह को शांत करें।

यह पढ़ें....IPL 2020: पंजाब की शानदार जीत, हैदराबाद को 12 रनों से हराया

rashi

धनु से मीन तक ...

धनु 25 अक्टूबर के दिन जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

रोजगार और आर्थिक- कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है।

प्रेम- माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। साथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

सेहत- जातक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण पूरा दिन बेचैनी में बितेगा।

शिक्षा-जातक का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग- पीला, नारंगी

उपाय– गरीबों को दान दें।

मकर 25 अक्टूबर के दिन जातक अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे।

रोजगार और आर्थिक- आज का दिन नौकरी व बिजनेस के लिए शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ धन लाभ होगा।

प्रेम- परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा।

सेहत- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा।

शिक्षा- जातक को खेल और पढ़ाई में निराशा हाथ लगेगी।

शुभ रंग- क्रीम

उपाय– लक्ष्मी जी की आराधना करें।

कुंभ 25 अक्टूबर के दिन जातक का व्यवहार सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा।

रोजगार और आर्थिक- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी व बिजनेस के हालात भी अच्छे रहेंगे।

प्रेम- शादी योग्य जातकों के रिश्ते की बात पक्की होंगी।

सेहत- जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

शिक्षा- प्रतियोगिता के क्षेत्र में जातक को लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- काला

उपाय– सूर्य को जल चढ़ाएं।

मीन 25 अक्टूबर के दिन जातक की शुरुआत बेहतर होने वाली है। जिस भी काम को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी व बिजनेस में ईश्वर की कृपा बरसेगी। धन लाभ होगा।

प्रेम- परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें।

सेहत- सेहत बढ़िया रहेगी। हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें।

शिक्षा- पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– बच्चों को उपहार दें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story