×

राशिफल 4 सितंबर: इन राशियों को मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद, जानें अपना हाल

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि द्वितीया, नक्षत्र उ.भा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Sep 2020 1:20 AM GMT
राशिफल 4 सितंबर: इन राशियों को मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद, जानें अपना हाल
X
जातक के लिए फलदायी है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।त्योहार को लेकर साफ-सफाई का काम करेंगे। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे।

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि द्वितीया, नक्षत्र उ.भा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

मेष 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक भाई-बहनों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी में प्रमोशन या लाभ मिलेगा। बिजनेस में विस्तार होगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। त्योहारों के सीजन में खरीददारी संभव है। किसी से प्यार है,तो इजहार के लिए समय उचित है। पितृपक्ष में पूर्वजों के नाम दान करें।

वृष 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में आ रही परेशानियों का निवारण आपके पूर्वजों के आशीर्वाद से होगा। इसके लिए ब्राह्मण को भोज कराएं। तर्पण करें। सेहत का ध्यान रखें और मां का भी ख्याल रखें। नौकरी में लाभयोग है। बिजनेस में भी समय आपका है। प्रेम में सबकुछ आपके हाथ में है। परिवार में खुशहाली आएगी। त्योहारों के सीजन में व्यस्तता बढ़ जाएगी।

मिथुन 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। नौकरी में परिश्रम का फल मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा और आगे बढ़ाएंगे। लेकिन इसके बाद भी घर में आर्थिक परेशानी रहेगी। बच्चों व विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। पितृपक्ष में तर्पण से पूर्वजों का आशीर्वाद लें।

कर्क 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक धैर्य से काम ले । जीवनसाथी के साथ अनबन संबंधों में दरार डालने वाला है। पारिवारिक यात्रा पर जा सकते है। प्रेम संबंध में सबकुछ सकारात्मक होगा। धन लाभ होगा। बिजनेस व नौकरी में सामान्य रहेगा। आज बचत के लिए योजना बनाएंगे। और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहने वाले है। पितृपक्ष में पितरों के नाम पर कंबल दान करें।

यह पढ़ें...पिटारे में कैद हुआ मासूम का बचपन, पेट भरने के लिए मौत का खेल खेलने को मजबूर

rashi सोशल मीडिया से

सिंह 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में उदासी रहने वाली है ऐसा सोच रहे है तो गलत है। जीवनसाथी के साथ संबंधों की डोर मजबूत बनेगी। खान पान पर ध्यान दें , सेहत पर असर पड़ेगा। नौकरी में काम की सराहना होगी, जो लाभवर्धक है। धन लाभ होगा।

कन्या 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के परिवार में खुशियां रहेगी। साथी के लिए आपका लगाव आपको करीब लाएगा। निवेश का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में नई शुरुआत करेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। और पितृपक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलेगा। दान-पूण्य से पितरों को प्रसन्न करें। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी।

तुला 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का खर्च अधिक होगा। लेकिन आय कम रहेगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में जरुरत से ज्यादा खर्च बजट को बिगाड़ देगा। सेहत से परेशान रहेंगे। मां की बीमारी परेशान करेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्रा के योग है। आने वाले त्योहारों की तैयारी में भी साथ साथ जुटेंगे। नौकरी व बिजनेस दोनों को हल्के में ना लें।

वृश्चिक 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक पितृपक्ष शुरु होने से पितरों को तर्पण करेंगे। उनका आशीर्वाद बना रहेगा। ब्राह्मण को भोजन कराएं। नौकरी में लोग आपसे ईर्ष्या रखेंगे। लेकिन अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभयोग है।विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें...6000 गायों को लेकर जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, चालक दल के 42 सदस्य भी लापता

RASHI सोशल मीडिया से

धनु 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। पितृपक्ष की शुरू हो गया है इस कारण पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा। काम की व्यस्तता से परेशानी होगी लेकिन आप हल निकाल लेंगे। बिजनेस व निवेश में सोच-समझकर फैसले लें।बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। दान पूण्य में समय बितेगा।

मकर 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक को बिजनेस में फायदा होगा और किया जाने वाला निवेश भविष्य में लाभ देगा। पढ़ाई में आशा के अनुरुप परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, मौज-मस्ती करेगे। घर में दोस्तों का आना जाना लगा रहेगा। बच्चों को सही मार्गदर्शन देंगे। पितृपक्ष में 15 दिन तक अन्न दान करें।

कुंभ 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक जो नौकरी करने वालों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। जातक सेहत का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही ना बरतें। किसी तीसरे के कारण जीवन साथी से लड़ाई संभव है। सयंम रखें। बिजनेस व निवेश पर सूझ-बूझ से काम लें। पड़ोसी की मदद करेंगे। पितरों के नाम पर अन्न, जल व वस्त्र दान करें।

मीन 4 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक पितृपक्ष के कारण काम में व्यस्त रहेंगे। पितरों के नाम पर दान-पूण्य व तर्पण करेंगे। घर मे खुशियां दस्तक देगी परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में प्रेम-विवाह के योग है। जीवनसाथी उम्मीदो पर खरा उतरेगा। किसी यात्रा पर जाएंगे। उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story