×

6000 गायों को लेकर जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, चालक दल के 42 सदस्य भी लापता

जापान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी जापान में एक जहाज डूब गया इसमें 6000 गायें थीं। इसके साथ ही जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य भी सवार थे। जहाज ने गायब होने से पहले खराब मौसम में फंसे होने का मैसेज दिया था।

Newstrack
Published on: 3 Sep 2020 7:36 PM GMT
6000 गायों को लेकर जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, चालक दल के 42 सदस्य भी लापता
X
जापान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी जापान में एक जहाज डूब गया जिसमें 6000 गायें थीं। इसके साथ ही जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य भी सवार थे।

लखनऊ: जापान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी जापान में एक जहाज डूब गया इसमें 6000 गायें थीं। इसके साथ ही जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य भी सवार थे। जहाज ने गायब होने से पहले खराब मौसम में फंसे होने का मैसेज दिया था। यह हादसा बुधवार को हुआ।

तटरक्षक अधकिारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तट रक्षकों ने बुधवार की देर रात चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया था। इतने बड़े हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। यह चालक दल का सदस्य फिलीपीन्‍स का रहने वाला है। अब चलने में सक्षम है और उसका स्वास्थ्य भी ठीक है।

अधकिारियों ने बताया कि इससे पहले जापानी नौसेना के पी—3सी निगरानी विमान ने सर्च के दौरान देखा कि जीवन रक्षक जैकेट पहकर एक शख्स पानी में बचने की मशक्कत कर रहा है। इसके बाद उसको बचा लिया गया।

Cargo ship with 43 crew and 6000 cows sank off Japan जापानी नौसेना के जवान पानी से एक चालक सदस्य को बचाते हुए( फोटो: ट्विटर)

यह भी पढ़ें...चीन से टेंशन: भारत और रूस के बीच बड़ी डील, देश में बनेगा ये खतरनाक हथियार

गल्फ लाइवस्टॉक 1 जहाज ने बुधवार को तड़के खराब मौसम के कारण संकट में फंस होने का संदेश दिया था। करीब 11,947 टन वजन वाले इस जहाज 6000 गायें थीं जिसे लेकर पूर्वी चीन सागर में अमामी ओशिमा के तट के नजदीक से जा रहा था।

यह भी पढ़ें...देश की इस सीक्रेट फोर्स ने ड्रैगन को किया हैरान, लद्दाख में छुड़ा दिए चीनी सेना के छक्के

संकट में होने का संदेश क्यों आया था, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिल पाआ है, लेकिन इलाके में मेसक टाइफून की वजह से मौसम खराब था। जहाज में सवार चालक दल के अन्य सदस्यों में 38 फिलीपीन्‍स, दो न्यूजीलैंड और एक आस्ट्रेलिया का रहने वाला नागिरक है। बाकी बचे चालक दल के सदस्‍यों का खोजने के ल‍िए तलाशी अभियान चलाया जा है। इसमें 5 विमान और प्रशिक्ष‍ित गोताखोर लगाए हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story