×

राशिफल 10अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार, किस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जयपुर: माह-बैसाख, तिथि –तृतीया ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – विशाखा ,सूर्योदय – 06:18, सूर्यास्त – 18:38, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 10 April 2020 1:42 AM GMT
राशिफल 10अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार, किस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर: माह-बैसाख, तिथि –तृतीया ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – विशाखा ,सूर्योदय – 06:18, सूर्यास्त – 18:38, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ फोन पर मस्ती करेंगे। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

वृष: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जो जातक रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

मिथुन: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक को धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

यह पढ़ें..ज्योतिष की नजर में कोरोना वायरस: इस दिन से मिलेगी राहत, होगी शुभ फलों में वृद्धि

सिंह: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक का फोकस काम में बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे भविष्य में आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।घर पर रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

तुला: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक को लोगों मिलना-जुलना लगा रहेगा। लेकिन दूर बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक के लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

यह पढ़ें....क्यों लक्ष्मण ने किया श्रीराम की आज्ञा का उल्लंघन, ये जानते हुए कि उनको मिलेगा मृत्युदंड

धनु: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक का शुभ रहेगा। आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ससेह ठीक रहेगा।

मकर: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक में रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।

कुंभ: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन: 10 अप्रैल शुक्रवार का दिन इस राशि के जातक दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। बिजनेस के मामले में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

suman

suman

Next Story