×

राशिफल 11 मई: इन 4 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भाग्य

माह-ज्येष्ठ, तिथि- चतुर्थी, दिन-सोमवार,पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र- पू,षा. , सूर्योदय- 05.15, सूर्यास्त-18.34,  कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए

suman
Published on: 11 May 2020 1:59 AM GMT
राशिफल 11 मई: इन 4 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भाग्य
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर माह-ज्येष्ठ, तिथि- चतुर्थी, दिन-सोमवार,पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र- पू,षा. , सूर्योदय- 05.15, सूर्यास्त-18.34, कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए

मेष 11 मई दिन सोमवार को जातक के आय वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। ऑफिस के काम में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस ठीक पूरी होने के लिए उपयुक्त समय है। विरोध होगा और तनाव बढ़ेगा।। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 11 मई दिन सोमवार को जातक धार्मिक काम में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर में तनाव रह सकता है। चोट व रोग से बाधा संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बाहर जाने से बचें सेहत का ख्याल रखें।बच्चों के साथ मन लगेगा।

मिथुन 11 मई दिन सोमवार को जातक के बकाया धन पाने के प्रयास सफल होगा। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार की चिंता बढ़ेगी। चोट व रोग से बचें। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कर्क 11 मई दिन सोमवार को जातक के फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ वाद-विवाद में अपमान हो सकता है। सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेचैनी रहेगी। संपत्ति की खरीदी की योजना बनेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करेंगे।

यह पढ़ें...शास्त्रों में लिखा है जानिए जरूर, मौत से पहले ये चीजें हो पास तो नहीं मिलता यमदंड

सिंह 11 मई दिन सोमवार को जातक के विरोधी शांत रहेंगे। कुसंगति से बचें। लोगों की बातों में न आएं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। बाहरी लोगों का व्यवहार रूखा रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों की पूर्णता में विलंब होगा। बिजनेस ठीक चलेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कन्या 11 मई दिन सोमवार को जातक के दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। नए काम प्राप्त हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।

तुला 11 मई दिन सोमवार को जातक की बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। कानूनी विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद की योजना बनेगी। आंखों में कष्ट संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार को साथ लेकर चलें।

वृश्चिक 11 मई दिन सोमवार को जातक को शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी छोटे-मोटे सेलिब्रेशन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। खुशियां जातक के जीवन में दस्तक देंगी।

यह पढ़ें...हो जाए सावधान! देख लीजिए ये निशान, कुटिल और संदेहपूर्ण होते हैं ऐसे लोग

धनु 11 मई दिन सोमवार को जातक किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेश से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत से परेशानी बढ़ेगी।

मकर 11 मई दिन सोमवार को जातक की पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। थकान महसूस होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। बाहर ना जाएं। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

कुंभ 11 मई दिन सोमवार को जातक पुराना बीमारी से परेशान रहेंगे। बेचैनी रहेगी। कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। घर-बाहर उत्साह और खुशियां रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। सावधान रहें।

मीन 11 मई दिन सोमवार को जातक अपने सामान को संभालकर रखें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बाहर ना जाए।

suman

suman

Next Story