×

राशिफल 27 अप्रैल: इन 5 राशियों को बिजनेस में होगा नुकसान, जानिए अपना हाल

जयपुर : वैशाख माह, दिन सोमवार, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र  मृगशीर्ष पक्ष शुक्ल सूर्योदय 06.02, सूर्यास्त.18.55, जानिए 12 राशियों का हाल कैसा रहेगा सोमवार...

suman
Published on: 27 April 2020 1:52 AM GMT
राशिफल 27 अप्रैल: इन 5 राशियों को बिजनेस में होगा नुकसान, जानिए अपना हाल
X
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर : वैशाख माह, दिन सोमवार, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र मृगशीर्ष पक्ष शुक्ल सूर्योदय 06.02, सूर्यास्त.18.55, जानिए 12 राशियों का हाल कैसा रहेगा सोमवार...

मेष 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक के काम में सरकारी दखल बढ़ेगा। पुलिस या चिकित्सा सेवा से जुड़े लोग बेहतर काम करेंगे। जल्दबाजी से बचें।ऑफिस व बिजनेस में मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। वरिष्ठ सहयोगी होंगे। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। मनोबल मजबूत होगा।

वृष 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक का मन अध्यात्म में लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर नए लोंगों से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर दूरी बनाएं। घर पर परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे। किसी अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।

मिथुन27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक के लिए बिजनेस में रुकावट के बाद धन लाभ होगा।कहीं से अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक होने वाला है। जातक के रहन-सहन और क्रिया कलापों से लोग आकर्षित होंगे। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के कारण परिवार की समस्या का समाधान नहीं कर पाएंगे। दूर रहकर सामाजिक कामों में शामिल होंगे।

कर्क27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक सबका साथ और विश्वास जीतेंगे। इससे उत्साह बढ़ेगा। किए गए प्रयासों में तेजी आएगी। बिजनेस में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।परिवार का साथ मिलेगा।

यह पढ़ें...इबादत, बरकत का पाक महीना है माह-ए-रमजान, जानिए इसका महत्व

सिंह 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक को नौकरी में तारीफ मिलेगी। अपने विचार की अपेक्षा योजनाओं को सहजता से आगे बढ़ाएं और तात्कालिक बाधाओं के लिए तैयार रहें। लंबे समय के बाद किसी दोस्त से फोन पर बात होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चों का ख्याल रखें। सेहत का ध्यान दें। मां के साथ वक्त बिताएं।

कन्या 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक को काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी व बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। प्रयासों में तेजी आएगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होने की संभावना है।

तुला 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक शुभ कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान में रुचि रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। विवाद, विरोध से बचें। व्यापारिक गतिविधि प्रभावित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके हानि-लाभ के बारे में सोचें। प्रेम-प्रसंग व सेहत लिए दिन बढ़िया है।

वृश्चिक 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक के नौकरी व बिजनेस में पहल करने और जोखिम उठाने के लिए सही है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। लाभ पर फोकस रखें। राजकार्य में पद की प्राप्ति होगी। आप की जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

यह पढ़ें...महाराष्ट्र में बढ़ेगा लॉकडाउन! मिल सकती है इन्हें छूट, फैसला जल्द

धनु 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक को सफलता मिलेगी । बिजनेस में रुचि रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। भाग्य पक्ष की शुभता का लाभ उठाएं। कार्यों में तेजी लाएं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। बिजनेस में अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

मकर 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक वादा निभाएंगे। खुशियों को अपनों के साथ शेयर करेंगे। रहन सहन आकर्षक रहेगा। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। घर में मेहमानों की आवक बढ़ेगी। कई दिनों से रुके व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ हो सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। निजी जीवन में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

कुंभ 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में आज पूंजी निवेश करने से लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में कार्ययोजना और निर्णय में सुधार करना जरूरी है। बुरी संगति से अपयश होगा। परिवार का साथ दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन 27 अप्रैल दिन सोमवार को जातक के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में जीवनसाथी और बड़ों का प्यार बना रहेगा। अपनों को समय दें। नौकरी में कामकाज को बेहतर बनाएंगे। बुजूर्गों के प्रति आदर बढ़ेगा। जातक सोच को सकारात्मक रखें। बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

suman

suman

Next Story