×

1 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आज, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ या अशुभ प्रभाव

माह आश्विन, दिन बृहस्पतिवार , नक्षत्र-उ.भा., सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.26, पक्ष-शुक्ल, तिथि-पूर्णिमा। कैसा रहेगा बृहस्पतिवार 12 राशियों के लिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Oct 2020 1:25 AM GMT
1 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आज, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ या अशुभ प्रभाव
X
जातक किसी भी काम में सही निर्णय लेंगे। जातक का अच्छा समय है।  दोस्तों की वजह से थोड़ी बहुत परेशानी होगी। बिजनेस में समय बढिया और लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

जयपुर माह आश्विन, दिन बृहस्पतिवार , नक्षत्र-उ.भा., सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.26, पक्ष-शुक्ल, तिथि-पूर्णिमा। कैसा रहेगा बृहस्पतिवार 12 राशियों के लिए...

मेष 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

वृष 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात लेने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

मिथुन 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

कर्क 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे।

यह पढ़ें...कोरोना का कहर: सरकार ने 31 अक्टूबर तक लगाया लॉकडाउन, ये सभी चीजें रहेंगी बंद

rashi सोशल मीडिया से

सिंह 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अदिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा।

कन्या 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।

तुला 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। दोस्तो के साथ मुलाकात होगी।

यह पढ़ें..पीड़ित परिवार से मिलने आज हाथरस जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

rashifal सोशल मीडिया से

धनु 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक को जातक के लिए प्रतिकूल दिन है। जो काम में आज अवरोध होगा। लोग आपको धोखआ दे सकते हैं। जीवनसाथी, घन व बाहर किसी से मतभेद हो सकता है। बीमारियां परेशान करेंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें । प्रेम-प्रसंग से बचकर रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम मंहगा होगा, आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आएगी।

मकर 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए पूरी तरह लाभदायक स्थिति बनी है। वर्चस्व बढ़ेगा, मौज-मस्ती में समय बितेगा। परिवार व दोस्तों से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगो के लिए पदोन्नति का समय है। भाई-बहन के प्यार में इजाफा होगा। व्यापार व व्यवसाय में उन्नति होंगे। आध्यात्म में झुकाव बढ़ेगा। जाने-अनजाने सभी लोग आपकी मदद करेंगे।

कुंभ 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार के लिए मध्यम समय है। शांति पूर्वक समय व्यतीत करें। घर व ऑफिस में मेलजोल बनाये रखें। किसी से मतभेद हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के किसी खास काम में व्यय होने की सम्भावना है। पारिवारिक परिस्थितियां बदलेगी, नौकरी में आंशिक सफलता मिलेगी। घर में भौतिक साधनों पर खर्च करेंगे।

मीन 1 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए भाग्यशाली दिन है। कार्यों की लोग तारीफ करेंगे। घर और बाहर सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। काम हो रही देरी में अब तेजी से प्रगति होगी। जिस मकसद और लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते है उसकी योजना बनने का सही समय है। सम्मान बढ़ेगा। कोई अजनबी व्यक्ति सहयोग के लिए आगे आयेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल है। लेखन और तकनीकी क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story