×

24 सितंबर राशिफल: 12 राशियों की किस्मत का हाल, जानें कैसा रहेगा आज

माह- आश्विन, दिन- गुरुवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वीतीया, नक्षत्र- मूल, सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज गुरुवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Sep 2020 1:11 AM GMT
rashifal sign file
X
मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार मेडिकल या कला के क्षेत्र में है तो कुछ नया करेंगे। जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- गुरुवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वीतीया, नक्षत्र- मूल, सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज गुरुवार है जानिए कैसा रहेगा 12 12 राशियों की किस्मत...

भावनाओं में ना बहें

मेष 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक नौकरी में भावनाओं में बहकर कोई फैसला ना लें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई आपका गलत तरीके से फायदा उठा सकता है, सावधान रहें। संतान के माध्यम से लाभ और अटके कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से तालमेल बिठाएं।

परिवार में अनबन

वृष 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक पर ऑफिस में सब पर हावी रहेंगे। बिजनेस में कुछ समस्याएं रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब होने से चिंतित रहेंगे। बीमारी में धन खर्च अधिक हो सकता है। मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे।

खरीदारी करना लाभदायक

मिथुन 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक सोच-समझकर जवाब दें। किसी भी कार्य में हां करने से पहले उसके बारे में अच्छे से विचार कर लें। बिजनेस में नया निवेश कर सकते हैं। भूमि आदि की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। आवेश में आकर किसी से अपनी बातें कहने से बचें। बाहर ना जाएं।

मान सम्मान में वृद्धि

कर्क 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। उत्साहित रहेंगे और बिजनेस के विस्तार के बारे में विचार करेंगे। रिश्तेदारों से मिलना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिलने पर मन में प्रसन्नता रहेगी।

यह पढ़ें....व्यापारी हत्या मामला: महोबा जाएगा कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

rashi सोशल मीडिया से

नकारात्मकता हावी

सिंह 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक किसी भी नकारात्मक भावना को स्वयं पर हावी ना होने दें। बिजनेस में सभी संभावनाओं को ध्यान में रख कर आगे बढ़ें। निवेश करने से लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों की वृद्धि तथा मनोरंजन में रूचि बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। संतान से खुशी की खबर मिलेगी।

जातक की व्यस्तता

कन्या 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक की व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में धन लाभ मिलने की संभावना है। विरोधी पक्ष से बच कर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। दिमाग उलझन रहेगा।थकावट महसूस होने से असहज रहेंगे।अध्यात्म की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित होगा।

अधूरे काम पूरे होंगे

तुला 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक से संबंधित अधूरे काम पूरे होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। बिजनेस को नई दिशा मिलेगी,और लाभ भी होगा। घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

निवेश लाभदायक

वृश्चिक 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक के लिए शीघ्र ही उन्नति होगी। बिजनेस का स्तर ऊंचा होगा। विरोधी परास्त होंगे। आज आप समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मनपसंद भौतिक वस्तुओं की खरीदारी से मन में प्रसन्नता रहेगी। भूमि आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा।

यह पढ़ें....कुंडली में शनि का ये स्थान, जातक को बनाता है लालची, जानें और भी बात…

rashi सोशल मीडिया से

वाद-विवाद होगा

धनु 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक उत्साह के साथ हर कार्य को पूरा करेंगे, लेकिन कर सकने में सक्षम नहीं होंगे। बाहरी किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर सयमं रखें। दैनिक कार्य में अनियमितता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य समय से पूर्ण नहीं हो सकेगा। प्रेम संबंध में भी अनबन होगी।

तनाव से बचें

मकर 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। सहकर्मी से बात करते समय वाणी पर सयंम रखें। बेवजह का विवाद हो सकता है। बिजनेस को सही दिशा देने की आवश्यकता है। कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। आज कुछ खास दोस्त से मिलना होगा।

वाद-विवाद से बचें

कुंभ 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक किसी तरह के वाद-विवाद से बचें। बिजनेस व नौकरी में मानसिक तनाव बढ़ेगा। ध्यान रहे नीतिगत कार्य से ही सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा में लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मन में प्रसन्नता होगी।

लेन-देन में सावधानी

मीन 24 सितंबर दिन गुरुवार को जातक अगर ऑफिस में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग करते हैं तो आगे लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। विदेश यात्रा की योजना बन सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story