×

14 मार्च: इन 2 राशि वालों के साथ अनहोनी की आशंका, जानें क्या आप भी है शामिल

ऑफिस में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।  लेकिन ये सुनहरा अवसर आप  वर्तमान में फैली महामारी के चलते गंवा देंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 March 2021 2:00 AM GMT
rashi
X

जयपुर माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष, विक्रम संवत 2077 प्रतिपदा तिथि 05:06 PM तक उपरांत द्वितीया, नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 02:19 AM तक उपरांत रेवती, सूर्योदय- 6:40 AM ,सूर्यास्त- 6:31 PM, मार्च 14 रविवार को राहु 05:03 PM से 06:32 PM तक है, चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा रविवार.... :

मेष से कर्क तक...

मेष 14 मार्च दिन रविवार को जातक कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम है। जातक के विचारों में स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल होगा। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा करेंगे। बिजनेस वतर्मान समय का असर पड़ेगा।।

वृष 14 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए परिवर्तन लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मिथुन 14 मार्च दिन रविवार को जातक का कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। नौकरी में व बिजनेस सामान्य रहेगा।

कर्क 14मार्च रविवार को जातक के लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। किसी महिला से मुलाकात होगी। जो आगे जातक की साथी बन सकती है।

rashifal

यह पढ़ें....गोरखपुर में 500 करोड़ से बनेगा वेटनरी कॉलेज, आरोग्य मेले में हुआ ऐलान

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 14 मार्च दिन रविवार को जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप अभी नहीं जाएंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए यही से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

कन्या 14 मार्च दिन रविवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को खुले दिल से स्वीकर करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

तुला 14 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक 14 मार्च दिन रविवार को जातक बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय नहीं चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

rashifal

यह पढ़ें....बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दिखा महिलाओं का दमखम, देखने वाले हैरत में पड़ गए

धनु से मीन तक...

धनु 14मार्च दिन रविवार को जातक का फोकस काम पर अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी के साथ बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

मकर 14 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। लेकिन कोरोना से बचने के लिए सेहत का ख्याल रखें। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

कुंभ 14 मार्च दिन रविवार को जातक का से मिलना-जुलना लगा रहेगा। ऑफिस में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। लेकिन ये सुनहरा अवसर आप वर्तमान में फैली महामारी के चलते गंवा देंगे। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेंगे। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।

मीन 14 मार्च दिन रविवार को जातक का शुभ रहेगा। आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिलाओँ से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story