×

राशिफल 20 सितंबर: धनु राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सावधान, जानें बाकी का हाल

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- रविवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-तृतीया, नक्षत्र-स्वाति सूर्योदय-06.18,सूर्यास्त-18.35। आज रविवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Sep 2020 1:27 AM GMT
राशिफल 20 सितंबर: धनु राशि वाले वाहन चलाते समय रहें सावधान, जानें बाकी का हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- रविवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-तृतीया, नक्षत्र-स्वाति सूर्योदय-06.18,सूर्यास्त-18.35। मेष, वृष, मिथुन का आज सेहत से कैसा रहेगा। , सिंह , कन्या, तुला , वृश्चिक में किसे मिलेगा धन, धनु, मकर, कुंभ मीन में कौन रहेगा सतर्क जानें। आज रविवार है कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

सेहत के लिए कैसा रहेगा

मेष 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए आज अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग है। हर काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृष 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा , बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। लेकिन काम की भी अधिकता रहेगा। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इससे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कामों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कर्क 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेग। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।

यह पढ़ें....IPL 2020: धोनी की टीम CSK ने की जीत से शुरुआत, मुंबई को 5 विकेट से हराया

rashi news सोशल मीडिया से

अध्यात्म के प्रति झुकाव

सिंह 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। काम में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी काम सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कन्या 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

तुला 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों से विवाद संभव है, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। इसके विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी होंगी। काम की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। आज आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

यह पढ़ें....बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा: ड्रग पैडलर ने लिया इन सेलेब्स का नाम, अब होगी गिरफ्तारी

rashi सोशल मीडिया से

वाणी पर नियंत्रण रखना होगा

धनु 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कामों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना होगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभ देगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी और मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी।

मीन 20 सितंबर दिन रविवार जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है।धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story