×

IPL 2020: धोनी की टीम CSK ने की जीत से शुरुआत, मुंबई को 5 विकेट से हराया

आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला  2019 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। 

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 6:04 PM GMT
IPL 2020: धोनी की टीम CSK ने की जीत से शुरुआत, मुंबई को 5 विकेट से हराया
X
आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला  2019 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। 

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच शनिवार को आईपीएल 2020 का आगाज हो चुका है। आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला 2019 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस के दिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 विकेट रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुंबई को हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर और दो बाॅल पर 116 रन बनाए।

बता दें कि मुंबई इंडियंस 2013 के बाद से अभी तक अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है, तो चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई के खिलाफ बीते 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस बार चेन्नई ने मुंबई को हरा दिया।

यह भी पढ़ें...चीन की इन 6 इलाकों पर कब्जा करने की साजिश! भारतीय सेना ने झोंकी ताकत

मुंबई इंडियंस की ऐसी रही पारी

मुंबई इंडियंस के लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 33 रन जोड़े। चेन्नई के लिए पेसर लुंगी गिडी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, तो वहीं दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

CSK vs MI

हार्दिक पंडया 14 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 12 रन बना पवेलिय लौट गए। जेम्स पैटिंसन ने टीम के लिए 11 रन, पोलार्ड ने 18 रन और सूर्यकुमार ने 17 रन बनाए।तो वहीं ट्रेंट बोल्ट जीरो पर बोल्ड हो गए।

यह भी पढ़ें...इस शख्स के पास है धर्मेन्द्र की अनमोल चीज,करोड़ों में कीमत, पर बेचने को नहीं राजी

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

1 शेन वॉटसन, 2 एम विजय, 3 फाफ डु प्लेसिस, 4 अंबति रायडू, 5 एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), 6 केदार जाधव, 7 रवींद्र जडेजा, 8 पीयूष चावला, 9 दीपक चाहर, 10 सैम कुरेन, 11 लुंगी नगिदी।

यह भी पढ़ें...14 महीने बाद मैदान में खेलने उतरे धोनी, मजाकिया अंदाज में कही ये बात

मुंबई इंडियंस की टीम

1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 सौरभ तिवारी, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 हार्दिक पंड्या, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 जेम्स पैटिंसन, 9 राहुल चाहर, 10 ट्रेंट बोल्ट, 11 जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें...सीमा पर 3000 सैनिकः पाकिस्तान का करेंगे मुकाबला, भारत से पंगा पड़ेगा भारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story