×

राशिफल 8 सितंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, जानें राशियों का हाल

तिथि षष्ठा नक्षत्र भरणी/ कृतिका, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 11 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 38 मिनट, जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Sep 2020 1:34 AM GMT
rashi new
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि षष्ठा नक्षत्र भरणी/ कृतिका, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 11 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 38 मिनट, जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन…

मेष 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की सद्बुद्धि और आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी। राजनैतिक लाभ मिलेगा। दूर देश की यात्रा होगी। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। विरोधी परेशान करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। यात्रा हो सकती है।शेयर में पूंजी निवेश करने से बचे।

वृष 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की आलस्य का परित्याग श्रेयस्कर रहेगा। मनोबल बढ़ेगा। कार्य में मन लगाना अच्छा रहेगा । पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।गुस्सा पर नियंत्रण रखें। पिता से वाद विवाद न करें।

मिथुन 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की नौकरी एवम रोजगार मिलने का योग हैं। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।समय अनुकूल चल रहा है। अपने समय का सदुपयोग करना ही अच्छा रहेगा। लाभ मिलेगा। ऋण से मुक्ति मिलेगा। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे।

कर्क 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की वाद-विवाद से वचना ही लाभप्रद रहेगा। यात्रा एवम मित्रों से लाभ प्राप्त होगा.राजनीतिग्यो के लिए अच्छा समय चल रहा है। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापर से लाभ मिलेगा शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। शुभ समाचार मिलेंगे।

यह पढ़ें....आयोध्या की कानून व्यवस्थाः ऐसे हो रहा जिले का विकास, हुई समीक्षा

rashifal सोशल मीडिया से

सिंह 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की सलाह एवम मशविरा से लाभ मिलने का योग है। बुद्धि के कार्य लाभ देंगे। निवेश, नौकरी में लाभ होगा। यात्रा मंगलकारी होगी।जोखिम न उठाएं। विरोधी शांत रहेंगे। लाभदायक समाचार मिलेंगे। अपनी गोपनियता बरते।

कन्या 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की मान सम्मान में वृद्धि व्यापार में वृद्धि का योग है। उत्तम समय है, लाभ प्राप्त करने का, यात्रा से लाभ होगा।नये रोजगार से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा, पदोन्नति का योग है।रोग से सावधानी बरते। अपनी वहन को स्वेत वस्त्र उपहार स्वरूप दें।

तुला 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की पराक्रम से लाभ एवम मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है। धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है। स्थायी संपत्ति के मामलो से लाभ मिलने का योग है।

वृश्चिक 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा। जातक का मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ घटनाये घटित हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। रोग और विरोधी परेशान करेंगे। अपनी बातों और दुखों की गोपनीयता बरतें।

यह पढ़ें...प्रेस क्लब ने संगठन मे किया फेरबदल, शम्भू नाथ बने महामंत्री, आशीष कोषाध्यक्ष

rashi सोशल मीडिया से

धनु 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक का रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा, योजनाएं लाभ देंगी। बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेश लाभकारी रहेगा।भागदौड़ बनी रहेगी बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में अलगाव संभव है।

मकर 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक व्यापार निवेश में जोखिम उठाएंगे तो उससे लाभ बढ़ेगा। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलने का योग है। शुभ कार्य एवम संतान लाभ का योग बन रहा है। दोस्तों से मुलाकात संभव है।

कुंभ 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की देश विदेश की यात्रा का योग है। मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है। शुभ कार्य होंगे। यात्रा से लाभ तथा व्यापार में निवेश से लाभ प्रापर होंगे। सरकारी नौकरी तथा साक्षात्कार में बुलावा आ सकता है। शुभ समय है। वाणी पर संयम आवश्यक है। तेज गति का वाहन चलाने से परहेज करें।ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।

मीन 8 सितंबर दिन मंगलवार को जातक की समस्त समस्याओ का समाधान होगा। लाभ का योग बन रहा है। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है। संतान की चिंता समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story