×

17 फरवरी: हरा रंग इस राशि के लिए आज रहेगा शुभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

बुधवार 17 फरवरी  के दिन इस राशि के जातक को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जातक के विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

suman
Published on: 17 Feb 2021 2:34 AM GMT
rashi file
X
दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

जयपुर माघ माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-षष्ठी, दिन बुधवार,नक्षत्र- अश्विनी , सूर्योदय-07.05, सूर्यास्त-18.27, राहु 12:41 PM से 02:05 PM तक है । चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा । बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

संतान को सफलता

मेष बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का बाहरी लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से मिलना-जुलना होगा। बिगड़ा हुआ काम बनेगा। आज का शुभ रंग- लाल।

मन में शांति

वृष बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक काम करते समय सावधानी बरतें। आज आग का इस्तेमाल संभल कर करें। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। मन में शांति बनी रहेगा। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। आज का शुभ रंग- हरा

अचानक धन लाभ

मिथुन बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को अचानक बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय खुशी की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की पूजा करें। बिजनेस में सतर्क रहें। आज का शुभ रंग- ग्रे।

सुख शांति

कर्क बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का दिन सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद खत्म होगा। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में तनाव बढ़ेगा। आज का शुभ रंग- गुलाबी।

rashi

यह पढ़ें...मंगलवार की बड़ी खबरें, MP में 38 लोगों की मौत से चेन्नई में टीम इंडिया की जीत तक

नये अवसर प्राप्ति

सिंह बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को काम करने के नये अवसर प्राप्त होंगे। दिनभर बिजनेस के बारे में योजना बनाएंगे। परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी नौकरी जाने से मन उदास रहेगा। बिजनेस में भी नुकसान होगा। आज का शुभ रंग- काला।

अच्छी खबर मिलेगी

कन्या बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक जमीन-मकान की खरीदारी करेंगे। बिजनेस में सुधार होगा और तेजी आयेगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर दिन है। ऑफिस में सहयोगी से विवाद होगा। सतर्क रहें। आज का शुभ रंग नीला।

सफलता से खुशी

तुला बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का काम संपन्न होगा। मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परंतु यात्रा स्थगित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे। आज का शुभ रंग- लाल।

परेशानियां खत्म

वृश्चिक बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक मानसिक तनाव पर नियंत्रण रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पहचान का दायरा बढ़ेगा। दोस्तों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जायेंगे।नौकरी काम से बॉस खुश होंगे।आज का शुभ रंग- गुलाबी।

rashi

यह पढ़ें...कुंभ मेला 2021: सरस्वती पूजन के साथ ही भगवा ध्वज स्थापित

बिजनेस में लाभ

धनु बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नये लोगों से पहचान बढेगी। परिवार में जहां तक हो सके, शांत रहें। नौकरी समझौता कर के चलें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार करेंगे।आज का शुभ रंग- मैरून।

बच्चों का ख्याल

मकर बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक बिना कारण परेशान रहेंगे। माता की सेहत की अनदेखी न करें। बिजनेस में सावधानी बरतें। जोखिम के कामों से दूर रहें। अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

तनाव मुक्त

कुंभ बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का दिन व्यस्त और तनाव मुक्त रहेगा। ऑफिस में विवेक से काम लें। सफलता प्राप्त होगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाई का निकटवर्ती लोगों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। छात्र एकाग्र मन से शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। आज का शुभ रंग- भूरा।

खुशी का माहौल

मीन बुधवार 17 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जातक के विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। रुका धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का शुभ रंग- नीला।

suman

suman

Next Story