×

16 सितंबर राशिफल: शुभ या अशुभ, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत का हाल

दिन- बुधवार, पक्ष-कृष्ण,  तिथि-चतुर्दशी, नक्षत्र-मघा  सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज बुधवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Sep 2020 1:15 AM GMT
16 सितंबर राशिफल: शुभ या अशुभ, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत का हाल
X
धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। स्वयं के प्रयासों से कामयाबी मिलने की संभावना है। संतान का स्वास्थ्य चिंतित रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- बुधवार, पक्ष-कृष्ण, तिथि-चतुर्दशी, नक्षत्र-मघा सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज बुधवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष, वृष,मिथुन....

मेष 16 सितंबर दिन बुधवार जातक के थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगें। दोस्तों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। लापरवाही न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृष 16 सितंबर दिन बुधवार जो जातक विद्यार्थी है, लगन व उत्साह से अपना कार्य कर पाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सेहत का ध्यान रखें। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।

मिथुन 16 सितंबर दिन बुधवार जातक का किसी अपने से ही संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद के समाचार प्राप्त होंगे। भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी।

कर्क 16 सितंबर दिन बुधवार जातक के घर पारिवारिक संबंधियों का आगमन हो सकता है। देखरेख में व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्के हंसी-मजाक से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर आनंद का माहौल होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

यह पढ़ें....क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक Vivek Chauhan कर रहे हैं हर दिल पर राज

rashii सोशल मीडिया से

सिंह, कन्या, तुला ....

सिंह 16 सितंबर दिन बुधवार जातक को किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकता है। छोटी-मोटी समस्या बनी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

कन्या 16 सितंबर दिन बुधवार जातक पर शत्रुओं का असर होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। रुके कार्यों में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने से बचे।

तुला 16 सितंबर दिन बुधवार जातक की डूबी हुई संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। विवाद पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। तनाव से बचें। नौकरी के नए अवसर हाथ लगेंगे।

वृश्चिक 16 सितंबर दिन बुधवार जातक का कोई पुराना रोग के उभरने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

यह पढ़ें....सबसे महंगी कोरोना किट: अब गिरेगी इनपर गाज, शुरू हुई घोटाले की SIT जांच

rashi सोशल मीडिया से

धनु, मकर, कुंभ...

धनु 16 सितंबर दिन बुधवार जातक प्रेम को लेकर सतर्क रहें और प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से तनाव होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। रिश्तो को संभालकर रखें। जोखिम के काम टालें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन आएगा। नौकरी में सहयोगी साथ मिलेगा।

मकर 16 सितंबर दिन बुधवार जातक किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सेहत से परेशानी हो सकती है।जमीन की खरीद की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धन को पाने का सरल मार्ग बनेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

कुंभ 16 सितंबर दिन बुधवार जातक को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी विवाद से दूर रहें, लाभ की स्थिति बनेगी। धन मिलने के मार्ग सरल होंगे। भाग्य की अनुकूलता से लाभ लें। रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन 16 सितंबर दिन बुधवार जातक की सेहत खराब होगी और सेहत पर कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपने सामान को संभालकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय में मजबूती बनी रहेगी।जीवनसाथी पर काम का बोझ बढ़ेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story