×

सिंह राशि में शुक्र ग्रह रहेंगे 9 सितंबर तक, जानिए आपके जीवन में क्या होगा असर

शुक्र ग्रह अपनी राशि को छोड़ अब दूसरी राशि में जाने वाला है।कहने का मतलब की शुक्र कर्क राशि से अब सिंह राशि जाने वाला है।  जो 17 अगस्त से 9 सितंबर तक रहेंगे। इससे 12 राशियों पर क्या होगा असर जानते हैँ। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का सिंह राशि में जाना बहुत शुभ नहीं है।

suman
Published on: 16 Aug 2019 8:35 AM GMT
सिंह राशि में शुक्र ग्रह रहेंगे 9 सितंबर तक, जानिए आपके जीवन में क्या होगा असर
X

जयपुर: शुक्र ग्रह अपनी राशि को छोड़ अब दूसरी राशि में जाने वाला है।कहने का मतलब की शुक्र कर्क राशि से अब सिंह राशि जाने वाला है। जो 17 अगस्त से 9 सितंबर तक रहेंगे। इससे 12 राशियों पर क्या होगा असर जानते हैँ। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का सिंह राशि में जाना बहुत शुभ नहीं है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। व सूर्य से शुक्र की नहीं बनती है। कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा शुक्र, विभिन्न राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव । महिलाओं का महत्व बढ़ेगा, अधिकार मिलेंगे, साज-श्रृंगार के सामानों के बढ़ सकते हैं दाम ,साहित्य, संगीत, कला से जुड़े लोगों के लिए बन रहा है लाभकारी योग , वृश्चिक, मीन और कर्क राशि वालों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत, मानसिक क्लेश, घरेलू कलह के हो सकते हैं शिकार ।

मुसीबत में फंसे आजम खान, रिजॉर्ट पर JCB चलाकर हटाया गया अवैध कब्जा

मेष राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल होगा। उन्नति के साधन उपलब्ध होंगे। कुछ रुके हुए काम सिद्ध हो सकते हैं।

वृष राशि के जातकों के लिए कई कामों में सफलता का योग है। नौकरी में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। सहयोगियों के प्रति काम के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वालों का आय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त होने के संयोग उत्पन्न होंगे। स्थान परिवर्तन या पद परिवर्तन हो सकता है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर जानिए पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं

कर्क राशि के वालों के लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता है। सावधान रहें। घरेलू कलह, पारिवारिक विवाद और आर्थिक चिंता मानसिक क्लेश का कारक बन सकती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य है। घनिष्ठ लोगों के प्रति अत्यधिक विश्वास दु:ख का कारण बन सकता है। मानसिक क्लेश और अपव्यय, प्रवास की सम्भावना बनेगी।

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक होगा। कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। अपनों का स्नेह, प्रेम प्राप्त होने की सम्भावना है।

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल होगा। पराक्रम, शौर्य और अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी की मांग कर रहा है। विशेष रूप से परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

16 अगस्त: इन राशियों के जातक रखें वाणी पर संयम, जानिए शुक्रवार का पंचांग व राशिफल

धनु राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। लेखन, पठन-पाठन, अध्ययन, अध्यापन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक है।

मकर राशि के जातकों के लिए यह सामान्य समय है। मानसिक क्लेश, मित्रों से विवाद हो सकता है। मधुमेह के रोगी सतर्क रहे।

कुम्भ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल है। पत्नी से सहयोग मिलेगा।किन्तु पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहें।

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय प्रतिकूल है। वाहन चलाने में विशेष रूप से सतर्कता बरतें। विपरीत लिंग के सहकर्मियों से व्यवहार में सावधान रहें। सोच समझकर खर्च करें।

suman

suman

Next Story