×

अपने पास रखें ये चीज, मिलेगी सरकारी नौकरी, आज ही करें शुरुआत

रुद्राक्ष को अक्सर भगवान शिव की उपासना के लिए माना जाता है। रुद्राक्ष धारण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है ये सत्य है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि बारह मुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है।बारह मुखी रुद्राक्ष के देवता सूर्य हैं। बारह मुखी रुद्राक्ष सूर्य व्यक्ति को शक्तिशाली तथा तेजस्वी बनाता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Aug 2020 4:18 AM GMT
अपने पास रखें ये चीज, मिलेगी सरकारी नौकरी, आज ही करें शुरुआत
X
रुद्राक्ष में सभी इच्छाओं को पूर्ण करने की क्षमता विद्यमान है

जयपुर: रुद्राक्ष को अक्सर भगवान शिव की उपासना के लिए माना जाता है। रुद्राक्ष धारण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है ये सत्य है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि बारह मुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है।बारह मुखी रुद्राक्ष के देवता सूर्य हैं। बारह मुखी रुद्राक्ष सूर्य व्यक्ति को शक्तिशाली तथा तेजस्वी बनाता है। बारह मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से सूर्य का ओज और तेज प्राप्त होता है। बारह मुखी रुद्राक्ष सर्वकार्य सिद्ध करने वाला है। इस रुद्राक्ष में सभी इच्छाओं को पूर्ण करने की क्षमता विद्यमान है।

यह पढ़ें...राशिफल 23 अगस्त: आज किस राशि पर होगी धन की बरसात, जानें सितारों की चाल

बारह मुखी रुद्राक्ष के फायदे

बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से सरकारी नौकरी के योग बनते है। इसे धारण करने से राजनीति में करियर बनाने के योग बनते है। बारह मुखी रुद्राक्ष दरिद्रता दूर कर सकता है। इस रुद्राक्ष के कारण परिवार को सुख एवं संपत्ति प्राप्त होती रहती है। शास्त्रों में सूर्य देव के इस रुद्राक्ष को अश्वमेघ के समान शक्तिशाली बताया गया है। इस रुद्राक्ष द्वारा दु:ख, निराशा, कुंठा, पीड़ा और दुर्भाग्य का नाश होता है। व्यक्ति सूर्य की भांति यशस्वी बनता है। सिद्ध बारह मुखी रुद्राक्ष से आर्थिक दृष्टि से समृद्ध करता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से पारिवारिक सुख-शांति मिलती है। इससे नकारात्मक विचार नष्ट होता है तथा सकारात्मक विचार का संचार होने लगता है।

rudraksh job प्रतीकात्मक

यह शासकीय शक्ति और राजत्व विधान देता है। यह सभी प्रकार के दुर्घटनाओ से बचाने वाला है। बारह मुखी रुद्राक्ष सभी प्रकार के रोगो से छुटकारा दिलाने में समर्थ है। इसके धारण करने से जातक सभी पापों से मुक्त हो जाता है। यह व्यक्ति को सूर्य की तरह यशस्वी बनाता है। रोगी के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष उस व्यक्ति के लिए ब्रह्मास्त्र के समान है। हृदय रोग, फेफड़ों के रोग और त्वचा रोग संबंधी सभी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का यह रुद्राक्ष नाश करता है। शिक्षा, धन, ऐश्वर्य, ख्याति आदि सुखों की प्राप्ति के लिए बारहमुखी रुद्राक्ष बहुत उपयोगी है।

यह पढ़ें...ऋषि पंचमी 2020: महिलाओं का यह दोष होता है दूर, जानें इस उत्तम व्रत का महत्व

rudraksh job

बारह मुखी रुद्राक्ष कैसे धारण करें

बारह मुखी रुद्राक्ष को रविवार के दिन शुभ मुहूर्त में धारण करना अत्यधिक उत्तम माना जाता है। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि यह रुद्राक्ष मन्त्रों द्वारा सिद्ध किया गया हो। इस रुद्राक्ष को धारण करने के लिए बीज मंत्र “ॐ क्रोम श्रोम रोम नमः” से सिद्ध करें या विद्वान से कहकर इसे सिद्ध भी किया जा सकता है

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story