×

राशिफल 12 फरवरी: इन दो राशियों गर्लफ्रेंड से रहना होगा सतर्क, जानिए अन्य का हाल

पक्ष-कृष्ण, वार-बुधवार,तिथि - चतुर्थी/पंचमी, नक्षत्र- उ.फा./ हस्ता , सूर्योदय-07.07 ,सूर्यास्त-18.00 । जानते हैं 12 राशियो के लिए दिन कैसा गुजरेगा।

suman
Published on: 11 Feb 2020 11:59 PM GMT
राशिफल 12 फरवरी: इन दो राशियों गर्लफ्रेंड से रहना होगा सतर्क, जानिए अन्य का हाल
X
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कि

जयपुर: पक्ष-कृष्ण, वार-बुधवार,तिथि - चतुर्थी/पंचमी, नक्षत्र- उ.फा./ हस्ता , सूर्योदय-07.07 ,सूर्यास्त-18.00 । जानते हैं 12 राशियो के लिए दिन कैसा गुजरेगा।

मेष 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक सावधानी बरतें। जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से मन दुखी हो सकता है। माता के सेहत की चिंता रहेगी। पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। नौकरी व बिजनेस में तनाव बना रहेगा।

वृष 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक का उत्साह बढेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार के साथ आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

यह पढ़ें...घर-आंगन में गूंजेगी किलकारी, निसंतान को मिलेगी संतान,आज ही करें ये सरल उपाय

मिथुन 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक मिश्रित फलदायी रहेगा। आज थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित काम को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना लाभदायी होगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

कर्क 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों की दृष्टि से जातक स्वस्थ रहेंगे। परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। यात्रा एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।

सिंह 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। विदेश से यात्रा या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

कन्या 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर दोस्तो से लाभ होंगे। बिजनेस में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी पर्यटन स्थल पर धूमने जा सकते हैं। संतान को शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

तुला 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक शुभफलदायी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक शारीरिक थकान और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, बिजनेस में रुकावट होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारीयों से असहयोग मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

धनु 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं रोगो के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है।

यह पढ़ें...आज से प्यार, उल्लास के साथ जीवन की शुरूआत का मास, जानिए इसकी खास बात

मकर 12 फरवरी बुधवार के दिन विविध कारणों से जातक के बिजनेस में वृद्धि आएगी। कई स्रोतो से धनलाभ का योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदी के योग हैं।

कुंभ 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक के कार्य की सफलता के लिए आज शुभ है, अपने काम की वजह से नाम कमाएंगे और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक से कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा।

मीन 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

suman

suman

Next Story