×

Tata Curvv Ev: सिंगल चार्ज में 400-500 किमी की रेंज के साथ टाटा कर्व हुंडई कोना और किआ निरो EV को देगी टक्कर, होगी सस्ती

Tata Curvv Ev : टाटा कार मोटर्स ने बताया है कि वह अपनी आगामी कार कर्व इलेक्ट्रिक को 28 जून को लॉन्च करेगी जिसे हम उम्मीदवार हैं कि हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और किया निरो ईव से टक्कर देगी। कंपनी ने दावा किया है कि कर्व इलेक्ट्रिक एक सिंगल चार्ज में 400 से 500 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी जो कि कोना इलेक्ट्रिक और निरो ईव की रेंज के समान होगी।

Jyotsna Singh
Published on: 4 May 2023 11:44 AM GMT
Tata Curvv Ev: सिंगल चार्ज में 400-500 किमी की रेंज के साथ टाटा कर्व हुंडई कोना और किआ निरो EV को देगी टक्कर, होगी सस्ती
X
tata curvv (social media)

Tata Curvv Ev : गाड़ियों के हर सेगमेंट में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने वाली टाटा कंपनी को पहले टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) के रूप में जाना जाता था। इस कंपनी की स्थापना 1945 में लोकोमोटिव के निर्माता के रूप में की गई थी। इस कंपनी ने 1954 में डेमलर-बेंज एजी के सहयोग से अपना पहले कमर्शियल वेहिकल का निर्माण किया था। टाटा मोटर्स ने 1988 में टाटामोबाइल के लॉन्च के साथ यात्री वाहन बाजार में प्रवेश किया, जिसके बाद, 1991 में टाटा सिएरा के साथ स्वदेशी ऑटोमोबाइल विकसित करने की क्षमता हासिल करने वाला पहला भारतीय निर्माता बनाने का श्रेय हासिल किया।

ठीक उसी के बाद1998 में, भारत देश में अपने नाम से धूम मचाने वाली गाड़ी टाटा ने पहली पूरी तरह से स्वदेशी भारतीय यात्री कार, इंडिका लॉन्च की, और 2008 में, दुनिया की सबसे सस्ती कार लखटकिया टाटा नैनो लॉन्च की। टाटा मोटर्स ने 2004 में दक्षिण कोरियाई ट्रक निर्माता देवू कमर्शियल वेहिकल कंपनी का अधिग्रहण किया वहीं टाटा कंपनी ने 2008 में फोर्ड से जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। जिसके बाद टाटा मोटर्स अब बेशकीमती और शानदार गाड़ियों में शुमार जगुआर, लैंड रोवर का मूल निर्माता बन चुका है। अब अपनी न्यू जेनरेशन जबरदस्त लुक वाली एसयूवी कार, टाटा कर्व को लाइन अप किया है।मीडिया के सामने रिवील हो चुकी टाटा की ये कार नेक्स्ट ईयर बाजार में उपलब्ध हो सकती है। आइए जानते हैं टाटा की अपकमिंग एसयूवी कार, टाटा कर्व के बारे में ...

टाटा कर्व एसयूवी डिजाइन

टाटा कर्व एसयूवी को कंपनी ने कूपे वाली अवधारणा को बनाए रखा गया है। लेकिन ये कार (टाटा कर्व) अभी भी SUV कूप जैसी स्टाइलिंग के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली दिखाई देती है। इसमें पहियों के ऊपर बड़े मेहराब और सीधे कंधे इसे प्रॉपर एसयूवी बनाते हैं। वहीं इसमें स्लिम एलईडी लैंप चारो तरफ से ग्रिल से घिरे हुए है। जबकि इसकी पीछे की तरफ से उठी हुई ढलान वाली छत इसमें स्पोर्टी एसयूवी का एहसास दिलाती है।इसमें ग्रे मशीन-कट अलॉय व्हील लगे हैं। कार के पिछले हिस्से पर टाटा और ईवी के लोगो लगे हुए हैं। यह घुमावदार बैक विंडशील्ड गाड़ी को शानदार लुक देने में मदद करते हैं।इसका व्हीलबेस लंबा होगा। यह सीधे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, VW ताइगुन, MG एस्टर, निशान किक्स और स्कोडा कुशाक से मुकाबला करेगा।

टाटा कर्व एसयूवी में कैसा होगा सनरूफ

न्यू कॉन्सेप्ट कर्व एसयूवी (Tata Curvv electric SUV concept) में पैनोरमिक सनरूफ है जो केबिन को हवादार बनाता है और कार के अंदर नेचुरल लाइट का एक्सपीरियंस कराता है। इंटीरियर दो फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन- एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ फ्यूचरिस्टिक दिखता है। फैब्रिक का ओम्ब्रे इफेक्ट कॉन्सेप्ट कर्व को स्पोर्टी बनाता है। कार में स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, एलईडी डीआरएल (LED DRL) है। साथ ही कार में टेल-विड्थ LED tail lamp दिया गया है।

टाटा कर्व की रेंज

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसमें एक बड़ी ली-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो जेन 2 प्लेटफॉर्म 400 से 500 किमी की रेंज के साथ MG ZE EV और अपकमिंग हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और किआ निरो EV को टक्कर देगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। कॉन्सेप्ट CURVV से पर्दा उठाने के बाद, टाटा मोटर्स दो और इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने के लिए तैयार है। Tata CURVV दूसरी इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज कर सकती है। थ्री-पिन सॉकेट के जरिये लैपटॉप, टेंट या दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस को भी पावर दे सकती है।

टाटा कर्व एसयूवी इंटीरियर

ये कार टाटा की प्रीमियम एसयूवी की लिस्ट में शामिल होगी। खास बात ये है, कि ये कार टाटा की मौजूदा फ्लैगशिप कार टाटा सफारी के ऊपर रखी जाएगी। टाटा कर्व में इंटीरियर मिनिमलिस्ट वाइब और ट्विन स्क्रीन के साथ, इलेक्ट्रिक वेरिएंट के जैसा दिया गया है। टाटा कर्व कॉन्सेप्ट के इंटीरियर में एक यूनीक डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक बड़ा रोटरी डायल अन्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है। स्लोपिंग रूफलाइन के बावजूद इस कार में स्पेस की कोई कमी नजर नहीं आती।

टाटा कर्व एसयूवी इंजन

इस कार में एक नया टर्बो पेट्रोल दिया जायेगा। जो भविष्य में आने वाली एसयूवी कारों के लिए एक बेस का काम करेगा। टाटा अपनी इन दोनों कारों को 2024 में लेकर आएगी। जिनमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वर्जन मौजूद होंगे।

टाटा कर्व की अनुमानित कीमत क्या है?

टाटा कर्व की अनुमानित कीमत Rs. 10.50 Lakh रुपए होने की उम्मीद है वही टाटा कर्व की लॉन्च की अनुमानित तारीख अप्रैल 02, 2024 है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story