×

Auto Market: जापान को पछाड़ भारत ने तीसरे नंबर पर बनाई जगह, अगले 5 साल में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट

Auto Market : जापान को पछाड़कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग में भारत के बढ़ते कद और प्रभाव को दर्शाता है।

Jyotsna Singh
Published on: 7 Jun 2023 12:50 PM GMT
Auto Market: जापान को पछाड़ भारत ने तीसरे नंबर पर बनाई जगह, अगले 5 साल में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट
X
automobile (social media)

Auto Market : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा तीसरे नंबर वाला ऑटो उद्योग मार्केट बन चुका है। भारतीय वाहन उद्योग भविष्य में अपनी प्रबल आर्थिक शक्ति से दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था की संरचना गढ़ने में मददगार साबित होगा।

भारतीय ऑटोमार्केट अपने अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जिस तरह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है, उसे देखकर कहना गलत न होगा कि जल्द ही भारत देश का ऑटोमोबाइल मार्केट विश्वपटल पर नंबर एक का खिताब हासिल करेगा। ऑटोमार्केट की टैक्सी से बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए इसी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि पांच साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा।

ऑटोमोबाइल बाजार की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है अपना देश

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की इस टिप्पणी के पीछे ऑटोमोबिल सेक्टर को हाल ही में जारी हुईं रिपोर्ट के आंकड़े हैं। जो इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। कि वर्तमान समय में भारत दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खुद को दिग्गज समझने वाला जापान भी अब भारतीय ऑटोमोबाइल की शक्ति से मात खाकर एक कदम पीछे खिसक गया है।वर्तमान समय में चीन नंबर वन पर और अमेरिका इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं भारत देश तरक्की की सीढियां चढ़ते हुए अब तीसरे नंबर पर है।

हर साल 16 लाख करोड़ रुपये का जीवाश्म ईंधन करता है आयात

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश में ईवी की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आपको बता दें, भारत हर साल 16 लाख करोड़ रुपये का जीवाश्म ईंधन आयात करता है। इसके साथ ही गडकरी ने ये कहा कि इस बढ़ोतरी के साथ , भारत का ऑटोमोबाइल बाजार देश को भविष्य में एक सुपर आर्थिक शक्ति और दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनने में मदद करेगा। विश्वास है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। इसके साथ ही ये भी कहा कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग 2028 तक 15 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।

अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का करता है भुगतान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां दी है, रोजगार का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म तैयार करने के साथ ही यह विशाल वाहनों का बाजार केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) का भुगतान करता है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग और दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बनने की संभावना के बारे में बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story