2023 Mahindra New Bolero: महिंद्रा न्यू बोलेरो तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 में उपलब्ध, ऑप्ट डैशिंग इंजन के साथ

2023 Mahindra New Bolero: 2023 में लॉन्च होने वाली 2023 Mahindra Bolero कई मायने में अपने ओल्ड सेगमेंट से कहीं ज़्यादा बेहतर हो चुकी है। इस सेगमेंट के फीचर्स से लेकर इसका लुक और डिजाइन भी पूर्णतः नया हो गया है।

Jyotsna Singh
Published on: 6 April 2023 6:09 PM GMT (Updated on: 6 April 2023 6:10 PM GMT)
2023 Mahindra New Bolero: महिंद्रा न्यू बोलेरो तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 में उपलब्ध, ऑप्ट डैशिंग इंजन के साथ
X
महिंद्रा न्यू बोलेरो- Photo- Social Media

2023 Mahindra New Bolero: भारत में महिंद्रा ऑटो मेकर कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी कार बोलेरो का अब बीएस6 अपग्रेडेड वर्जन मार्केट में उतार चुकी है। 2023 बोलेरो को अपने लॉन्च के बाद ग्राहकों की जबरदस्त मांग से टॉप सेलिंग सेगमेंट की लिस्ट में शुमार हो गया है। महिंद्रा बोलेरो भारतीय बाजार में दो दशक से अधिक समय से बेहतरीन SUVs व्हीकल बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इस कंपनी के लगभग सभी सेगमेंट्स की मजबूत बिल्ड क्वालिटी, उच्च ग्राउंड क्लियरेंस और शक्तिशाली इंजन के कारण, यह शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद एसयूवी कार साबित हुई है।

लॉन्ग रूट पर हेवी ड्यूटी देने वाली इस व्हीकल में फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मिलने वाले स्पेसिफिकेशन इस रेंज में मिलने वाली दूसरी SUVs की तुलना में महिंद्रा के इस सेगमेंट को बेहद खास बनाते हैं। यदि आप एक एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 2023 महिंद्रा बोलेरो (2023 Mahindra Bolero) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आइए जानते हैं महिंद्रा कंपनी के इस बेजोड़ सेगमेंट न्यू बलेनो 2023 से जुड़े डिटेल्स...

क्या खास है नई महिंद्रा बोलेरो में

2023 में लॉन्च होने वाली 2023 Mahindra Bolero कई मायने में अपने ओल्ड सेगमेंट से कहीं ज़्यादा बेहतर हो चुकी है। इस सेगमेंट के फीचर्स से लेकर इसका लुक और डिजाइन भी पूर्णतः नया हो गया है। नई बोलेरो का फ्रंट लुक को काफी ज्यादा ट्रेंडी बनाया गया है। जिसमें नया ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और डायमंड-कट अंडर-गार्ड शामिल हैं। साथ ही यह एक नया बंपर भी जोड़ा गया है।

नई महिंद्रा बोलेरो 2023 का स्पेसिफिकेशन

नई महिंद्रा बोलेरो 2023 मॉडल में बदलाव की बात करें तो इसके इंजन की स्पेसिफिकेशन को भी अपडेट किया गया है। नया मॉडल 1.5 लीटर महिंद्रा mHawk इंजन के साथ शामिल है, जो 75 बीएचपी का पावर और 210 न्यूटन मीटर की टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। यह इंजन एक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। नई महिंद्रा बोलेरो में कॉम्फर्ट और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। जिसमें बोलेरो में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, एबीएस और ईबीडी शामिल होंगे। इसके अलावा, नई बोलेरो में एयरबैग और पार्किंग सेंसर को इस ने अपने नए वेरिएंट में भी बदलाव कर गाड़ी को और बेहतर बनाने के लिए उच्च स्तर की तकनीक को शामिल किया है।

यहां से हो रही बंपर बुकिंग

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में कच्ची पक्की सड़कों पर अपना जाबांज रिस्पोस देने वाली गाड़ी bolero 2023 की शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों से बंपर बुकिंग आ रहीं हैं। महिंद्रा बोलेरो की खासियत यह है कि सिटिंग स्पेस बहुत ज्यादा होने के साथ ही ग्रामीण अंचल में उबड़ खाबड़ सड़कों पर भी महिंद्रा बोलेरो का रिस्पांस काफी अच्छा मिलता है। इन्हीं कारणों से आज भी ग्रामीण अंचल में महिंद्रा बोलेरो का बोलबाला है।

महिंद्रा Bolero वेरिएंट्स और कीमत

बेलेरो न्यू सेगमेंट में अलग से एयरबैग के बदले महिंद्रा कंपनी ने इस नई Bolero SUV की कीमतों में मामूली इजाफा किया है। बोलेरो तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 ऑप्ट में आती है जिनकी कीमतें 14,000-16,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story