×

Maruti Eeco MPV: जबरदस्त माइलेज के साथ इतने सस्ते बजट में मिल रही अपडेटेड फीचर्स से लैस Maruti Eeco MPV

Maruti Eeco MPV: मौजूदा समय में Maruti Suzuki की MPV मारुती ईको अपनी जबरदस्त बिक्री के साथ ग्राहकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

Jyotsna Singh
Published on: 23 March 2023 3:04 PM GMT
Maruti Eeco MPV: जबरदस्त माइलेज के साथ इतने सस्ते बजट में मिल रही अपडेटेड फीचर्स से लैस Maruti Eeco MPV
X
Maruti Eeco MPV (photo: social media )

Maruti Eeco MPV: मारुति सुजुकी देश की जानी-मानी कंपनी है साथ ही सालों साल लंबा साथ देने के साथ ही मेंटीनेंस पर बेहद कम खर्च पर दुरुस्त हो जाने वाली मारुति की गाडियां भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में पूरी तरह सफल रहीं हैं। मारुति 800 इस बात का पुख्ता सबूत पेश करती है। वहीं मौजूदा समय में Maruti Suzuki की MPV मारुती ईको अपनी जबरदस्त बिक्री के साथ ग्राहकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

अगर इसकी बिक्री की बात की जाय तो इस कार ने बिक्री के मामले में साल 2023 की शुरुआत में ही टॉप लिस्ट में रिकॉर्ड बना दिया है। देश के MPV सेगमेंट में न्यू मारुति ईको 2023 (New Maruti Eeco 2023) के बेहतरीन फीचर्स के साथ ही 5 लाख रुपये के बजट में मौजूद ये MPV लोगों के लिए बेहद बजट फ्रेंडली भी साबित हो रही है। इसका बजट फ्रेंडली होना इसकी सबसे बड़ी खूबी साबित हो रहा है। इसमें 7 लोगों के बैठने के लिए बेहद आरामदायक जगह दी गई है। इन्हीं खुबियों के चलते इस साल 2023 की शुरुआत में ही कंपनी की इस MPV ने सेल के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। अब कंपनी इसे नए बदलाव के साथ अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें कई नए अट्रैक्टिव फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

मारुति सुजुकी की मशहूर वैन Maruti Eeco ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। देश की सबसे सस्ते 7-सीटर कार के तौर पर मशहूर मारुति सुजुकी इको ने बिक्री के मामले में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि, इस कार को पहली कार साल 2010 में लॉन्च किया गया था, और तब से लेकर अब तक इस कार के 10 लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली गई है। Maruti Eeco कुल 13 वेरिएंट्स के साथ 5-सीटर एवं 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है, इसमें कॉर्गो्, एंबुलेंस और टूअर वेरिएंट भी शामिल है।

आइए जानते हैं इस Maruti Eeco 2023 से जुड़ी जानकारियों के बारे में..….

क्या होंगें Maruti Eeco 2023 के फीचर्स

यह कार अपने आकर्षक लुक और फीचर्स के साथ में आती है। कंपनी ने इसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, केबिन एयर फिल्टर (एसी वेरिएंट), नया स्टीयरिंग व्हील, एसी रोटरी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। इसके अलावा इसमें नई बैटरी सेवर फंक्सन के साथ में ड्राइवर-फोकस्ड कंट्रोल सिस्टम औऱ ग्लिस्टेनिंग ग्रे, केबिन एयर फिल्टर, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट जैसे नए फीचर्स को ऐड कर इस गाड़ी को एडवांस फीचर्स से लैस बना दिया गया है।

Maruti Eeco 2023 का क्या होगा दमदार इंजन और माइलेज

Maruti Eeco 2023 के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का के-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिल सकता है। जो कि इंजन 80.76 पीएस की पावर और 104.4 एनएम का पीक टार्क जनरेट करने की क्षमता है। वहीं इसके माइलेज की बात करें तो थोड़ा बढ़कर ही मिलेगा। बता दें पेट्रोल पर मारुति ईको 20.20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं S-CNG वेरियंट में 29 फीसदी अधिक माइलेज मिलता है।

Maruti Eeco 2023 में मिलते हैं 5 कलर

बता दें कि मौजूदा Maruti Eeco 2023 को 5 कलर ऑप्शन के साथ में कंपनी पेश कर रही है। जिसमें मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू, पर्ल मिडनाइट ब्लैक, मैटेलिक, व्हाइट, मैटेलिक सिल्की सिल्वर शामिल हैं। इस MPV की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये से लेकर 6.51 लाख रुपये तक जाती है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story